Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. घाघरा नदी के कटान से प्रभावित ग्राम भोजपुरवा में शनिवार को जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग और पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने कटान की जद में आए तथा विस्थापन की आशंका झेल रहे परिवारों को तिरपाल वितरित किए, ताकि वे अस्थायी रूप से सुरक्षित आश्रय तैयार कर सकें।
घाघरा का कटान लगातार गांव के करीब पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को छोड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा तिरपाल उपलब्ध कराए जाने से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तिरपाल वितरण के दौरान नायब तहसीलदार आशीष सिंह, लेखपाल राहुल वर्मा, मनियर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर बड़ी संख्या में कटान पीड़ित परिवार और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की कि नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। कटान प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


