
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक परिसर में 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 82 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। यह आयोजन सीयर ब्लॉक प्रमुख एवं जिला ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को हुआ.
ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से 52 पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 30 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित पर रही। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, जलनिकासी, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में जनता से कोई झूठा वादा नहीं किया। जो भी वादे किए, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, एपीओ रूपेश त्रिपाठी, आनंद सिंह, अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह ‘चंदन’, प्रधान शक्ति सिंह, प्रधान रामाशंकर बाउल यादव, सोनू यादव, देवनंदन भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओंकार कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

