Ballia-नवनिर्मित पुलिया के नीचे टोंस नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

फेफना,बलिया. फेफना थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर और चितबड़ागांव के बीच पक्का कोट के पास टोंस नदी पर बनी नवनिर्मित पुलिया के नीचे आज रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे-जैसे खबर फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया के नीचे पानी में लगभग  30 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। किसी ने शव मिलने की सूचना तत्काल फेफना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडे ने बताया कि अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel