Ballia-होमगार्ड जवान का निधन, अगले महीने ही होने वाले थे रिटायर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव निवासी एवं थाना उभांव में तैनात होमगार्ड जवान राजेंद्र यादव  का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ होमगार्ड विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। वह आगामी अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

परिजनों के अनुसार, 11 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया गया, जहां 12 जुलाई से उनका इलाज चला। उपचार के बाद चिकित्सकों ने 16 जुलाई को उन्हें घर भेज दिया। घर लौटने के अगले दिन 17 जुलाई की शाम करीब 7:20 बजे उनका निधन हो गया। शनिवार 18 जुलाई को तुर्तीपार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अमरजीत यादव ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, ग्रामीणों तथा शुभचिंतकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। स्वर्गीय राजेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी पावित्री देवी, पुत्र अमरजीत यादव (30), बलवंत यादव (28) एवं अरविंद यादव (24) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राजेंद्र यादव (59 वर्ष 11 माह) अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के लिए विभाग और क्षेत्र में सम्मानित थे। सेवानिवृत्ति से कुछ ही दिन पहले उनके निधन ने सभी को गहरा दुख पहुंचाया है।

निधन की सूचना मिलते ही होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं जवान उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बीओ ओमकार यादव, पीसी दीनानाथ सिंह, रनर दिग्विजय नाथ दुबे, चंद्र प्रताप सिंह विसेन, गिरीश तिवारी, शिवानंद राम, श्रवण पटेल, हरेराम यादव, दिलीप गुप्ता, नागेंद्र राम, लालबहादुर यादव, राजेंद्र राम सहित अनेक होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel