बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

जी-20 के प्रचार-प्रसार हेतु जे.एन.सी.यू.में प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण में जी-20 विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस एल पाल ( नोडल अधिकारी) ने किया.

मातृशक्ति अंजू की नवी पुण्यतिथि पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

सहतवार ( बलिया). सिटी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ शक्ति अंजू देवी की नवी पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों का विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एनसीसी के 93 वी बटालियन के कर्नल हनुराव थे.

जे एन सी यू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत दो दिवसीय सोलर लैंप निर्माण व विपणन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बलिया.जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय सोलर लैंप निर्माण व विपणन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन अपायल गांव में हुआ.

संस्कृत विद्यालयों में शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक होगी

बैरिया(बलिया).उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) उत्तर मध्यमा (इन्टरमीडिएट) परीक्षा 23 फरवरी से प्रारम्भ होकर 20 मार्च तक दोनो पालियों मे होगी.

निपुण भारत के तहत बच्चों ने दिखाया नाटक का मंचन

सहतवार( बलिया).बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाए जा रहे निपुण भारत अभियान के तहत लखनऊ से आयी निपुण भारत टीम व जूनियर हाई स्कूल सहतवार, बलेऊर के बच्चों द्वारा सहतवार थाना के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

फीस ना देने पर मासूम छात्र को सजा देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

रसड़ा(बलिया). नगर के जुगनू हॉस्पिटल के समीप दिल्ली पब्लिक स्कूल में फीस न देने पर एक मासूम छात्र को सजा देने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस प्रवंधक, प्रधानाचार्य एवम शिक्षिका के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई.

जेएनसीयू, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत “मशरूम उत्पादन व विपणन” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भरतपुरा की महिलाओं हेतु समाज कार्य विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन व विपणन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, कारोबार के लिए मिलेगी सब्सिडी

रेवती, बलिया. स्थानीय कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केन्द्र बलिया के तरफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

किसानों ने फूंका संघर्ष का बिगुल

नरहीं, बलिया. हिन्द पूर्वांचल किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक स्वर में हुंकार भरी तथा मांग नहीं मानी गई तो आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी का भी खुलासा किया.

पिपरौली बड़ागांव में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

बिल्थरारोड (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों ने शनिवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया.

जे एन सी यू में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट– 2023 का एकदिवसीय ओरिऐंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट– 2023 का सफल आयोजन हेतु एकदिवसीय ओरिऐंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.

जी-20 कार्यक्रम के तहत हुआ नृत्य गायन प्रतियोगिता

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में वृहस्पतिवार को नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जे एन सी यू में मोटे अनाजो से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बलिया. रविवार 22 जनवरी को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति द्वारा कर्मचारियों के पाल्यों को उपहार वितरण किया गया और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में मोटे अनाजो से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान का शुभारंभ

नरहीं, बलिया. कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रांगण में रविवार को समाजवाद के पुरोधा जनेश्वर मिश्रा की 13 वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय एवं पूरे विद्यालय परिवार के तरफ से समस्त छात्रों एवं गुरुजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.

राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भी महिला प्राध्यापक नहीं

दुबहर , बलिया. स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में संचालित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भी महिला प्राध्यापक न होने के कारण छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बिजली की आंख मिचौली से पढ़ाई एवं किसानी दोनों प्रभावित

दुबहर, बलिया. क्षेत्र में दुबहर फिडर से आजकल बिजली की सप्लाई अत्यंत कम होने के कारण किसानों को सिंचाई कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है.

महाविद्यालय के संस्थापक को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिकन्दरपुर ,बलिया. तहसील क्षेत्र के महथापार गांव स्थित श्रीस्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय मे शनिवार को महाविद्यालय के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी स्व. स्वामीनाथ सिंह की 45 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया.

जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से

नरही, बलिया . युवक संघ नरही के तत्वावधान में नरही ग्रामवासियों के सौजन्य से ‘ जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता’ का आयोजन 23 से 31 जनवरी तक किया जाना है.

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

बलिया. राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर 20 जनवरी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई.