Ballia: बांसडीह अस्पताल में विधायक केतकी सिंह ने किया अत्याधुनिक पीओसीटी लैब का उद्घाटन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब रक्त, मूत्र, शुगर, लिवर, किडनी, थायराइड, डेंगू, मलेरिया समेत विभिन्न जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बांसडीह में मंगलवार को अत्याधुनिक प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) लैब का शुभारंभ होने के साथ ही मरीजों को कुछ ही समय में जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने लगेगी।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर पीओसीटी लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अब मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक ही छत के नीचे आधुनिक मशीनों से त्वरित एवं विश्वसनीय जांच सुविधा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू होगा।

इसके बाद विधायक ने मैरीटार गांव में आयोजित कार्यक्रम में त्वरित विकास योजना के तहत बड़सरी जागीर, खरौनी, कुशहर और शिवपुर गांवों में बनने वाले सामुदायिक केंद्र भवनों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में डॉ  सीपी पाण्डेय, डॉ यशस्वी सिंह,पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अजय सिंह, राकेश वर्मा, अरुण सिंह, मिथिलेश तिवारी, राणा कुनाल सिंह, पूनम गुप्ता, सिम्पी सिंह, डॉ. विनोद, डा संगीता राय,हर्ष प्रताप सिंह सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel