Belthraroad News: सीयर ब्लॉक में पंचायत सचिवों व सहायकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का दिया गया प्रशिक्षण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विकास खंड सीयर के ड्वाकरा हॉल में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

बीडीओ ने कहा कि पंचायत सहायक शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), ई-स्वराज पोर्टल, वित्तीय प्रबंधन, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग, अभिलेख संधारण तथा शासन की नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक कमलेश कुंवर, अमित राय और पल्लव प्रशांत ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत मनोज सिंह, पंचायत सचिवों तथा बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक पारदर्शिता व गति आएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel