Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • ऑक्सीजन प्लांट में हुए लाखों की चोरी के मामले में फार्मासिस्ट पर गबन का मुकदमा दर्ज
  • बांसडीह

ऑक्सीजन प्लांट में हुए लाखों की चोरी के मामले में फार्मासिस्ट पर गबन का मुकदमा दर्ज

ऑक्सीजन प्लांट में हुए लाखों की चोरी के मामले में फार्मासिस्ट पर गबन का मुकदमा दर्ज बांसडीह, बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर बांसडीह के प्रांगण में लगे आक्सीजन प्लांट में हुए लाखों के चोरी हुए उपकरणों के मामले में पुलिस ने तीन सप्ताह बाद अगउर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ नामजद गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है.
सेंट्रल डेस्क 3 July, 2023 1 minute read
Case filed against pharmacist for embezzlement in case of theft of lakhs in oxygen plant
ऑक्सीजन प्लांट में हुए लाखों की चोरी के मामले में फार्मासिस्ट पर गबन का मुकदमा दर्ज

 

बांसडीह, बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर बांसडीह के प्रांगण में लगे आक्सीजन प्लांट में हुए लाखों के चोरी हुए उपकरणों के मामले में पुलिस ने तीन सप्ताह बाद अगउर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ नामजद गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है.
इस प्रकरण में अचानक से बदली थ्योरी से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हलचल मची हुई है. बीते माह की 12 तारीख को आक्सीजन प्लांट में लाखों के उपकरणों की चोरी प्रकाश में आने के बाद इस संबंध में बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व्यंकटेश मऊआर द्वारा पुलिस को चोरी की तहरीर दी गयी थी. साथ ही चोरी गये सामानों के विवरण के साथ इस बात का उल्लेख भी किया गया था कि प्लांट में ताला बंद होने के बाद भी चोरी हुई है और इसकी चाभी फार्मासिस्ट अशोक कुमार के पास थी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से इसकी जांच की और इसके बाद मामले में वादी और पुलिस दोनों ने चुप्पी साध ली. कई दिनों तक इस चोरी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा लेकिन न तो पुलिस ने कुछ आगे की कार्रवाई की और न ही वादी पक्ष द्वारा ही इसे लेकर कोई आवाज उठाई गयी.मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जाता रहा जबकि लाखों रुपये के उपकरणों की चोरी को लेकर आमजनमानस में इस प्रकरण की वास्तविकता को लेकर कयासों और अटकलों का बाजार गर्म रहा.

मामले में अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने सीधे तौर पर अपनी जांच के आधार पर मामले को एक नया रूप दिया और प्रकरण में केंद्र अधीक्षक की तहरीर को आधार बनाकर केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया. हालांकि पुलिस भी इस मामले को शुरू से ही चोरी न बताकर वहां के कर्मचारियों की मिलीभगत का परिणाम ही बताती रही है.

प्रकरण में सवाल खड़े होने के बाद पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विवेचना में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Next: जीरा बस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में संघ का वनविहार कार्यक्रम हुआ संपन्न

ये भी पढ़ें

Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026
Tehsil Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित

General Desk 27 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.