नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में  पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में  पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

बालिका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई को शाम करीब आठ बजे मेरी पुत्री घर से बाहर शौच के लिए गई थी, जिसे गांव का ही लड़का संदीप उर्फ जतन ने बहला फुसला कर कही गायब कर दिया हैं.

घटना की बाबत पूछने पर उसके परिजन गाली गलौज कर रहे है. मेरी नाबालिक पुत्री को गायब करने में गांव का ही एक अन्य युवक सावन राजभर भी शामिल है.

पीड़ित ने आशंका जाहिर किया है की कही उपरोक्त लोगो द्वारा उनकी पुत्री के साथ कोई संगीन अपराध न कर दिया है.कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर संदीप उफं जतन, संगीता देवी, कजरी, कुंती, सावन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच चल रही है शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.