Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • चुनाव बहिष्कार पर अड़े गंगा पार नौरंगा के ग्रामीण
  • जिला जवार

चुनाव बहिष्कार पर अड़े गंगा पार नौरंगा के ग्रामीण

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगापार नौरंगा गांव विधानसभा चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. यहां के लोगों ने सपा के लिए जन संपर्क करने आए लोगों को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया. वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को भी कोई लिफ्ट नहीं दिया.
News Desk 11 February, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_NAURNGA

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगापार नौरंगा गांव विधानसभा चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. यहां के लोगों ने सपा के लिए जन संपर्क करने आए लोगों को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया. वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को भी कोई लिफ्ट नहीं दिया. अलबत्ता सपा के लोगों से ग्रामीणों ने बेरुखी दिखाई. वहीं सुरेंद्र सिंह से यह अनुरोध कर वापस लौटा दिया कि आपको विकास कराने का मौका नहीं मिला है. हम आप पर नाराज तो नहीं हैं, पर आप हमारे इस अभियान में सहयोग दें. हमारे आंदोलन का मान रखें. गांव के बाहर फेंकू बाबा स्थान व हरेराम ब्रह्मचारी जी के मंदिर पर मत्था टेककर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह भी वापस लौट आए.

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बैरिया विकासखंड अंतर्गत गंगा पार के लगभग 25 हजार आबादी वाले नौरंगा ग्राम पंचायत के लोग मूलभूत सुविधाओं के मामले में ग्राम पंचायत की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए काफी पहले से ही विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं. अब वहां के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में जनसंपर्क के लिए आने वाले नेताओं को भी गांव में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है. इसके लिए ग्रामीण गांव में प्रवेश करने वाले स्थान पर फेंकू बाबा उपासना स्थल पर पोस्टर बैनर लगा कर पूरे दिन डेरा जमा कर बैठ रहे हैं. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही अपने गांव की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया. जगह जगह पर पोस्टर लगाए, जिलाधिकारी के यहां जा कर ज्ञापन भी सौंपा है.

इसी बीच 10 दिसंबर को जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों का अमला गांव में पहुंचकर चौपाल लगाकर उनकी जो-जो मांग थी, उसमें से जो तत्काल पूरा किए जाने लायक है, उसे चुनाव से पहले पूरा कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की. तब ग्रामीणों ने कहा था कि ठीक है, जो काम पूर काम पूरा होने लायक है, वह अगर पूरा हो जाता है तो हम लोग मतदान करेंगे. अधिकारियों के जाने के बाद रास्तों को ठीक करने के कुछ काम शुरू तो हुआ, लेकिन वह पूरा नहीं किया गया. आधा अधूरा काम करके ही काम बंद हो गया. जिससे ग्रामीणों में और भी गुस्सा बढ़ा, और अब जनसंपर्क के लिए आने वाले नेताओं को भी गांव में प्रवेश करने से रोक लगा दिए हैं.

इधर, दो बार नेताओं के आगमन की बात सुनकर फेंकू बाबा का स्थान पर सुरेंद्र ठाकुर, कौशल ठाकुर, गोपाल ठाकुर, राजमंगल ठाकुर, बरमेश्वर मिश्र, नंद जी यादव, रामेश्वर राम, शिव कुमार गोंड, विनोद ठाकुर,राम जी ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, अमरनाथ मिश्रा, पंकज मिश्रा, उधारी ठाकुर, घुरन ठाकुर आदि जुट कर पहले विकास और फिर वोट की बात किए.

Related

Tags: गंगा चुनाव चुनाव बहिष्कार नौरंगा बलिया बैरिया भाजपा विधानसभा सपा सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: पूर्व सांसद अतीक अहमद पर हाईकोर्ट सख्त
Next: अपना दल नेता के बेटे ने बीजेपी प्रत्याशी से की मारपीट

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.