Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • भारत माता की जय से गूंज उठा कस्बा, हजारों स्टूडेंट्ड ने तिरंगा के साथ लगाये नारे
  • बांसडीह

भारत माता की जय से गूंज उठा कस्बा, हजारों स्टूडेंट्ड ने तिरंगा के साथ लगाये नारे

देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं बांसडीह इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने हजारों की संख्या में तिरंगा के साथ बांसडीह कस्बा का भ्रमण किया.
Central Desk 12 August, 2022 1 minute read
Bharat Mata ki Jai echoed the town, thousands of students raised slogans with the tricolor

बांसडीह, बलिया. देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं बांसडीह इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने हजारों की संख्या में तिरंगा के साथ बांसडीह कस्बा का भ्रमण किया.

 

आजादी के अमृत महोत्सव का दौर चल रहा है. पूरे भारत वर्ष में हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता भी किया गया. दरसअल आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उक्त अभियान जोरो पर है.

 

शुक्रवार की सुबह में भारत माता की जय, बंदेमातरम का नारा लगाते हुए जनपद के प्रथम शहीद पं. रामदहीन ओझा ,ब्लॉक मुख्यालय बांसडीह स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंबेडकर की प्रतिमा के पास से छात्र छात्राओं की टोली निकल गई.

बांसडीह में ई-रिक्शा पर बैठी छात्राओं का अंदाज अलग ही दिख रहा. भारत माता की जय,बंदेमातरम बोलते हुए जोश कम नही रहा. वहीं पीछे से हजारों की संख्या को लंबी कतार छात्र व छात्राएं जमकर नारा लगाते रहे. ऐसे में नेशनल कैडेट कोर के जवान , बांसडीह कोतवाल राजीव कुमार मिश्र साथ – साथ पूरी पुलिस टीम और बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय,अवध बिहारी चौबे,सहित्यकार जनार्दन राय सहित अध्यापक मौजूद रहे.

बांसडीह इंटर कॉलेज के पहुंचे डीआईओएस

बाँसडीह इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ( DIOS ) ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जहां कवि सम्मेलन भी आयोजित रहा. इस दौरान डीआईओएस ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. देश के शहीदों के बारे छात्रों को जानकारी दी जा रही है. शासन के निर्देशानुसार हरेक विद्यालय में हर सम्भव कोशिश किया जा रहा है कि मेधावी छात्र जीवन में आगे तरक्की करें. ताकि विद्यालयों का सम्मान बढ़े. उन्होंने कहा कि बांसडीह इंटर कॉलेज की तरफ से शिक्षा के लिए एक मेधावी छात्र को सहयोग प्रदान किया. देखकर बहुत अच्छा लगा.

 

वहीं प्रबंधक संजय कुमार सिंह ( मुन्ना ) ने कहा कि जो बच्चा इंटर कॉलेज बांसडीह पढ़कर आगे बढ़ना चाहेगा।उसे विद्यालय परिवार की तरफ से हर सम्भव प्रयास किया जाएगा. कहा कि प्रधानाध्यक से लेकर अध्यापक तक का सहयोग रहता है कि विद्यालय ही नही इस विद्यालय के बच्चे तरक्की करें.

कवि सम्मेलन रहा शहीदों के नाम

बाँसडीह इंटर कॉलेज परिसर स्थित हाल में लखनऊ से आयी श्रृंगार रस की कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने शहीदों के नाम फनकार शुरू किया. शुरुआती समय में ही व्याख्या मिश्रा समा बांध दिया. देश का भाग्य यूं ही संवरता रहें, यह उजाला धरा पर उतरता रहें, शीश धड़ पर रहें ना रहें हे प्रभु, यह तिरंगा गगन में फहरता रहें का शानदार प्रस्तुति किया. लखनऊ से ही आये कवि प्रख्यात मिश्र ने राष्ट्र भक्ति के गीत” राष्ट्र मिलकर लहू में बहे उम्रभर, भारती की जय हम कहें उम्रभर, उम्र छोटी मिले या लम्बी मिलें, पर तिरंगा सरो पर रहें उम्रभर” गीत प्रस्तुत किया. रायबरेली से आये कवि मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल ने राष्ट्र से ओतप्रोत कविता” देशभक्त देवताओं ने किया भारत सिंधू का मंथन, तो आजादी का अमृत हुआ उत्पन्न, यह तिरंगा फहराया जायेगा, आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा प्रस्तुत किया.

नवोदित कवियत्री पायल सिंह परिहार ने वीर रस की कविता ” मरें नहीं वे कायरों की मौत, सीने पर गोली खायी थी, लड़ते रहे अंतिम सांस तक भारत का तिरंगा फहराये थे ” प्रस्तुत किया. कवियों ने भारत की राष्ट्र भक्ति व देश प्रेम पर कविताएं प्रस्तुत किया. डीआईओएस ने कहा की प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शिक्षक मिलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने का प्रयास करें जिससे बच्चे जीवन में नई उंचाई प्राप्त करें। कालेज के प्रंबधक संजय कुमार सिंह मुन्ना ने डीआईओएस वह अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

 

इस मौके पर डा जर्नादन राय, अवध बिहारी चौबे, कृष्ण देव मिश्र, प्रधानाचार्य अनिल पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्र, पंचानन्द पाण्डेय, राजप्रकाश सिंह दीप्तिमान सिंह राहुल, दयानन्द पाठक आदि थे.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह

Post navigation

Previous: आजादी का अमृत महोत्सव महापर्व के दूसरे दिन छात्रों ने हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
Next: महंत गंगा नंद गिरी जी का निधन

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.