Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत होगा बृहद कार्यक्रम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत होगा बृहद कार्यक्रम

बेटियों, महिलाओं संग अभिभावकों को भी जागरूक करने होगा विशेष जोर
General Desk 11 January, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

महीने दिन से उपर चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने तय की रूपरेखा

बेटियों, महिलाओं संग अभिभावकों को भी जागरूक करने होगा विशेष जोर

बलिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बृहद कार्यक्रम कराने की तैयारी है. इसकी बागडोर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने स्वयं अपने हाथों में ली है. बेटियों को बचाने व पढ़ाने के प्रति जागरूकता अभियान पर उनका विशेष जोर है. इसके लिए नुक्कड़-नाटक, प्रदर्शनी, वॉल पेंटिंग गोष्ठी व अन्य जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को बेटी से जुड़ी भ्रान्तियों को खत्म करना है. अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को नोडल बनाया गया है.
शुक्रवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से एक हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की. इसमें कई अधिकारी व छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया. छात्राओं ने भी बारी-बारी से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बन्धित स्लोगन लिखकर और हस्ताक्षर कर अभियान को गति दी. इससे पहले जीजीआईसी की बालिकाओं ने रैली निकालकर गुंजायमान नारों के साथ रैली निकाली. इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी केके राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, अतुल तिवारी आदि मौजूद थे.

जागरूकता कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने अपने कैम्प कार्यालय पर बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करवाई. उन्होंने साफ कहा, कार्यक्रम ऐसे होने चाहिए जिससे सिर्फ बेटियां और महिलाएं ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों मेें भी जागरूकता पैदा हो. इसमें महिला कल्याण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग की भी भूमिका की याद दिलाई. कहा कि सबकी महती भूमिका से ही बेटियों को बचाने व पढ़ाने के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है.
जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व सभी प्राथमिक विद्यालयों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन व महिला हेल्पलाईन 181 का अंकन कराए जाने की जिम्मेदारी बीएसए व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया. सभी सरकारी व प्राईवेट वाहनों पर जागरूकता सम्बन्धी स्टीकर लगवाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी. सभी सरकारी कार्यालयों व कुछ खास सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स लगेगा.

सर्वोच्च अंक पाने वाली टॉप टेन बालिकाएं होंगी सम्मानित

योजनान्तर्गत आगामी 26 जनवरी को बापू भवन में बड़ी गोष्ठी होगी. इसमें बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम के जरिए उनका मनोबल बढ़ाए जाने पर जोर होगा. इसी कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली टॉप टेन बालिकाओं को सम्मानित करने के साथ उनके अभिभावकों को गौरव पत्र दिया जाएगा.

कार्यालयों में बैठेंगी बेटियां, देखेंगी सरकारी कामकाज की प्रणाली

जिलाधिकारी ने विशेष जोर देकर कहा, डीआईओएस व बीएसए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ बच्चियों का चयन करेंगे. उनको न्यायालयों, प्रशासनिक व पुलिस कार्यालय, विकास विभाग, तहसील, थाना आदि में भ्रमण कराकर सरकारी कामकाज की प्रणाली से अवगत कराया जाएगा. इन कार्यालयों में भ्रमण से बालिकाओं को आमजन की समस्याओं को उनके निस्तारण के तरीकों की समझ आएगी.
बेटी के जन्म पर मिलेगा गौरव सम्मान व मिठाई

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से एक कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके अनुसार 24 जनवरी से एक हप्ते तक महिला चिकित्सालय में जो भी प्रसव होगा, बच्ची पैदा होने पर उसके अभिभावक को गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही मिठाई भी उपहार स्वरूप दी जाएगी. महिला कल्याण विभाग की यह पहल अपने आप में काफी कारगर मानी जा रही है.
मुकाम पर पहुंची जिले की बेटियां बनेंगी रोल माॅडल

जिलाधिकारी का विशेष जोर है कि कार्यक्रम में जिले की उन बेटियों को भी आमंत्रित किया जाए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है. खासकर वह बेटियां रोल माॅडल का काम कर सकती है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है. योजना से सम्बन्धित एक बड़ी गोष्ठी होगी, जिसमें इन बेटियों को बुलाया जाएगा. जिलाधिकारी के अनुसार, वह बेटियां अगर आने को तैयार हुईं तो उनको आने जाने का किराया भी वहन करने को भी विभाग तैयार होगा.

Related

Tags: बलिया

Post navigation

Previous: पुतला जलाने व शीर्ष नेताओं को सोशल साईट् पर असम्मानित टिप्पणी करने वालों पर कार्यवाई की मांग
Next: सुदिष्टपुरी: दिन भर की मैराथन वार्ता के बाद पांचवें दिन 106 घण्टे बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.