बस्तौरा दुगाई में आकाशीय बिजली ने ली वृद्धा की जान

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा दुगाई में बुधवार की देर शाम बरसात के दौरान में बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जाता है कि सोनिया देवी (70) रिमझिम बरसात में घर से बाहर शौच करने गई हुई थी. इसी बीच  कड़क के साथ बिजली उन पर गिर गई. जिससे उनकी  घटना स्थल पर ही मौत हो गई. कुछ देर तक घर नहीं पहुची तो परिजन ढूढने निकले तो देखा की सोनिया खेत में ही मृत पड़ी थी. मृत्यु की समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.