Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आसानी से ऋण उपलब्ध कराएं बैंक, ताकि योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आसानी से ऋण उपलब्ध कराएं बैंक, ताकि योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन

बैठक मे जिलाधिकारी बलिया ने लगाई निर्देशों की झड़ी
General Desk 30 July, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने सभी बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह सरकार की ऋण योजनाओं में पात्र लोगों को सरलता और सुगमता के साथ ऋण उपलब्ध कराएं. लाभार्थियों को बार-बार न दौड़ना पड़े.

सेामवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा किसानों को फसली ऋण देने और पर्याप्त संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा बैंकों का ऋण जमा अनुपात बढ़ाया जाए. जिलाधिकारी ने कहा क्रेडिट ग्रोथ कैसे हो, इसके लिए सभी बैंक बकायदा कार्ययोजना बनाकर एक हप्ते के अंदर प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है. यह कार्य बैंकर्स के सकारात्मक और सक्रिय सहयोग से ही सम्भव है. सभी बैंकर्स अपने अपने क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की संभावनाओ की तलाश करें. जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारी और उद्यमियों के साथ बैठक कर लें. उनकी ऋण संबंधी जरूरतों को पूरा करें. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत 10 लाख से एक करोड़ तक लोन दिया जा सकता है. इसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों को ऋण दिया जाता है. इसके तहत पात्रों को ऋण वितरित किया जाए. उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में फार्म जमा करने के बाद जल्दी भुगतान किया जाए.

शौचालय निर्माण योजना में सहयोग करें बैंक
जिलाधिकारी ने कहा यह गंभीर विषय है कि लाभार्थियों को समय से शौचालय योजना में पैसा नहीं दिया जा रहा है, जबकि यह योजना मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं की योजनाओं में से एक है. जोर देकर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु जिन लाभार्थियों का चयन किया गया है, उन्हें भुगतान करने में/चेक बुक देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बैंकर्स न करें.

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ कार्यक्रम में बलिया रहेगा शामिल
जिलाधिकारी ने बताया 10 अगस्त को लखनऊ में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का बड़ा प्रोग्राम होने जा रहा है. इसका लाइव टेलीकास्ट भी होगा. कार्यक्रम में जनपद के मनियर में बिंदी बनाने वाले लोगों को ऋण देकर लाभान्वित करने तथा उन्हें लखनऊ ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को दिए. उन्होंने कहा कि इस योजना में कहीं कोई दिक्कत आ रही हो तो सीडीओ व डीडीओ को अवगत कराएं. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर विशेष रूप से बल दिया.

मिशन अन्त्योदय में चयनित गांवों में जाएं बैंकर्स
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योतियोजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली. निर्देश दिया कि मिशन अंत्योदय के अंतर्गत 172 गांव का चयन किया गया है. इन सभी गांवों में बैंकर्स जाकर इन योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों को लाभान्वित करें. उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की. जिलाधिकारी ने कहा कि एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) में स्वयं सहायता समूह को सीसी लिमिट देने में भी बैंकों द्वारा आनाकानी की जा रही है, जो आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि कैंपो में समूहों को धनराशि हर हाल में दी जाय. उन्होने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की भी समीक्षा की. बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौलि मिश्र, एनडीएम डीके सिंहा, आरबीआई के प्रतिनिधि तथा बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे.

Related

Tags: डीएम निर्देश बलिया बैठक

Post navigation

Previous: जिला जज ने डीएम संग किया राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण
Next: मुआवजा में विद्युत विभाग ने मृतक शेषनाथ के परिजन को सौंपा एक लाख का चेक

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.