
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्र पंचायत सीयर की ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में विकास कार्यों के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान समेत दो तत्कालीन पंचायत सचिवों के खिलाफ उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला करीब 15.55 लाख रुपये के कथित गबन से जुड़ा है।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सीयर मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर उभांव पुलिस ने ग्राम प्रधान अनन्तदेव सिंह यादव, तत्कालीन सचिव मनोज कुमार वर्मा तथा तत्कालीन सचिव उपेन्द्र कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता तथा बिना कार्य कराए सरकारी धन निकाले जाने की शिकायत ग्राम निवासी राजाराम राजभर द्वारा की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बलिया ने जांच समिति गठित कर विस्तृत जांच कराई। इसके अलावा इस प्रकरण में लोकायुक्त जांच समिति की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोप है कि तत्कालीन सचिव मनोज कुमार वर्मा के कार्यकाल में 13,52,660 रुपये तथा तत्कालीन सचिव उपेन्द्र कुमार के कार्यकाल में 2,03,125 रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 15,55,785 रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है।
जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद पंचायत विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए संबंधित ग्राम प्रधान एवं दोनों तत्कालीन सचिवों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिलते ही पंचायत विभाग तथा ग्राम प्रधानों व सचिवों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

