Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 296 लाभार्थियों को पहली किस्त का चेक सौंपा गया
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 296 लाभार्थियों को पहली किस्त का चेक सौंपा गया

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में लगभग 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की अनुदान राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है।
General Desk 16 March, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Pm Avas Yojna Cheque

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में लगभग 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की अनुदान राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण बलिया में भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थियों ने देखा।

इसी क्रम में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के नगर पंचायत रतसर कलां के कुल 296 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। यह चेक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा अपने हाथों से लाभार्थियों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मुख्य लक्ष्य है कि गरीब परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपना पक्का घर बना सकें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये भेजे गए हैं। लाभार्थी इस राशि का उपयोग अपने आवास के निर्माण कार्य में करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आयुष्मान योजना चला रही है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से भी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर व्यवस्था कर रही है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं परियोजना अधिकारी डूडा सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news अधिकारी जिलाधिकारी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पीएम आवास योजना शहरी 2.0 बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: बलिया में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 110 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: Ballia-बीच गांव में सड़क से दो मीटर ऊपर लटक रहा बिजली का केबल, बड़े हादसे का खतरा!

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.