
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नगर पंचायत बेल्थरा रोड के यादव नगर, वार्ड नंबर 11 सोनाडीह मोड़ के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में संचालक मनीष शर्मा (27 वर्ष) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खासकर मां और बहनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष शर्मा अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। उनके पिता गिरधारी शर्मा यादव नगर के सामने लोहे का कार्य करते हैं। परिवार मूल रूप से नवानगर का निवासी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बेल्थरा रोड में रह रहा था। मनीष किराए के मकान में कोचिंग सेंटर संचालित करते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मनीष खाना खाने के बाद रोज की तरह कोचिंग के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने परिचितों का अभिवादन भी किया और पूरी तरह सामान्य दिख रहे थे। लेकिन करीब एक घंटे बाद उनका शव कोचिंग सेंटर में लटका मिला.
घटना की सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

