Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर, बलिया. लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सांसद रामाशंकर विद्यार्थी ने सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए समाजसेवी एवं अधिवक्ता जितेश कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
इस संबंध में सांसद की ओर से आधिकारिक लेटर पैड पर पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। जितेश कुमार वर्मा मूल रूप से सिकन्दरपुर नगर के निवासी हैं। वे अधिवक्ता होने के साथ-साथ पूर्व में छात्र संघ से जुड़े रहे हैं और छात्र राजनीति के दौरान दादर पीजी कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री रह चुके हैं। छात्र सभा में भी वह बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मीडिया प्रभारी नियुक्त होने के बाद सांसद रामाशंकर विद्यार्थी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सांसद के द्वारा उन्हें सौंपा गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

