Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-बदमाशों ने सरकारी ठेके की पांच लाख से अधिक कीमत की शराब लूट कर फैलाई सनसनी
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-बदमाशों ने सरकारी ठेके की पांच लाख से अधिक कीमत की शराब लूट कर फैलाई सनसनी

शनिवार की शाम को असलहाधारी बदमाशों ने सरकारी ठेके की अंग्रेज़ी शराब से लदी पिकअप गाड़ी को लूट कर सनसनी फैला दी
General Desk 14 September, 2025 1 minute read
ballialive_ crimenews

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

लालगंज,बलिया. अब तक तो शराब तस्करी की खबरे ही जनपद के सीमावर्ती इलाकों से आती थीं लेकिन शनिवार की शाम को असलहाधारी बदमाशों ने सरकारी ठेके की अंग्रेज़ी शराब से लदी पिकअप गाड़ी को लूट कर सनसनी फैला दी। लालगंज क्षेत्र में यह घटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पार कर लालगंज रोड पर हुई।

बदमाशों ने सरकारी अंग्रेज़ी शराब से लदी गाड़ी का पीछा कर उसे जबरन रोक लिया और चालक व मजदूरों को उतारकर पिकअप समेत शराब लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। बैरिया और दोकटी थाने की पुलिस रातभर छापेमारी करती रही। अनुज्ञापी रबी भूषण सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

खबरों के अनुसार पुलिस की छापेमारी में अब तक सूर्यभानपुर बगीचे से करीब 30 पेटी शराब, सावनछपरा के मक्का खेत से 20 पेटी शराब, कुछ मोटरसाइकिलें तथा लगनटोला बीएसटी बंधा से लूटी गई पिकअप बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस बाकी शराब और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

अनुज्ञापी के अनुसार शनिवार शाम 7:30 बजे बैरिया गोदाम से पिकअप पर 101 पेटी अंग्रेज़ी शराब (सरकारी कीमत ₹5,23,482) लालगंज स्थित दुकान के लिए रवाना की गई थी। गाड़ी में चालक चन्दन (निवासी सेमरिया ढाला) और दो मजदूर – रोहन चौधरी (निवासी जगदीशपुर) तथा रजनीश यादव (निवासी मुरारपट्टी) मौजूद थे।

बिहार सीमा से लगा बैरिया तहसील क्षेत्र इन दिनों शराब तस्करी की बढ़ती घटनाओं से चर्चा में रहा है। आए दिन लाखों रुपये की शराब की तस्करी के मामले पकड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तस्करी में उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों लोग शामिल हैं और उन्हें किसी ना किसी तरह का संरक्षण भी प्राप्त है वरना इतने बड़े पैमाने पर तस्करी संभव नहीं.

अगस्त–सितंबर की बड़ी घटनाएँ

6 अगस्त: सेमरिया बंधे पर शराब तस्करी में वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग।

19 अगस्त: सोनबरसा से लूटी गई 40 लाख की शराब को माझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु पर पकड़ा।

24 अगस्त: नीलम देवी डिग्री कॉलेज, धतुरीटोला से लगभग 10 लाख की शराब की लूट हुई।

14 सितंबर (रविवार): लालगंज रूट पर करीब 6 लाख की शराब लूट की वारदात सामने आई।

ग्रामीणों का आरोप है कि शराब तस्करी के इस गोरखधंधे में नौजवान तेजी से फंसते जा रहे हैं, जिससे परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है और अभिभावक परेशान हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बिहार बैरिया शराब की लूट

Post navigation

Previous: गंगा के कटान से चक्की नौरंगा में पांच मकान ध्वस्त, संख्या 100 पार
Next: बलिया में व्यापारी संगठनों ने स्व-कर के विरोध में उठाई आवाज, कहा हमारी मांगों की अनदेखी हुई तो…

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.