Ballia-जन-समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बांसडीह इकाई ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन सौंपने से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. वक्ताओं ने कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के लोग बाढ़, बिजली, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और प्रशासनिक उपेक्षा जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इन मुद्दों पर अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ज्ञापन में कहा गया कि घाघरा नदी के तटवर्ती नवकागांव, खादीपुर, सुल्तानपुर, भोजपुरवा (टिकुलिया), रेंगहा, पुरानी बस्ती चांदपुर तथा महाराजपुर सहित कई गांव हर वर्ष कटान की त्रासदी झेलते हैं। पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी द्वारा इन गांवों को बचाने के लिए ठोकरों के निर्माण, मरम्मत तथा कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग लगातार की जाती रही है। साथ ही कटान पीड़ित परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने एवं आवास निर्माण में सहायता देने की मांग भी उठाई गई है। सपा नेताओं ने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में गोड़ एवं खरवार बिरादरी के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनावश्यक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस उत्पीड़न बंद करने तथा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जाने वाली कार्रवाई रोकने की मांग की।

इसके साथ ही विद्युत विभाग पर उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाते हुए जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, अघोषित बिजली कटौती समाप्त करने तथा पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग उठाई गई। नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट से आमजन परेशान हैं।

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, सरकारी नलकूपों की मरम्मत, खाद, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, पर्वतपुर रेगुलेटर पर फाटक लगाने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता कराने की भी मांग की गई।

सपा नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। साथ ही पेट्रोल पंपों पर होने वाली कथित धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव यशपाल सिंह, पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय, सुशांत राज पाठक, आशीष कुमार सिंह, संकल्प सिंह, सुजीत सिंह परिहार, मुनीब यादव, अखिलेश सिंह, बिहारी पांडेय, हैप्पी पांडेय, अमित सिंह, उमेश मिश्र, रोहित सिंह, सुभाष ओझा, विनय गोंड, चंद्रशेखर यादव, राजेश सिंह ‘राजू’, धर्मेंद्र मणिक, राकेश यादव, कन्हैया यादव, शिवनारायण राय, रमाशंकर यादव, जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.