Ballia-सार्वजनिक नाली बंद करने का आरोप, चेयरमैन सुनील सिंह के साथ समाधान दिवस में पहुंचे लोग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड संख्या 3 एवं 9 के दर्जनों निवासी सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस पहुंचे. इन लोगों ने सार्वजनिक नाली को बंद किए जाने के आरोप को लेकर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तथा रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

शिकायती पत्र में वार्ड संख्या 3 एवं 9 के निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा वर्षों पूर्व बनाई गई सार्वजनिक नाली का पानी आराजी संख्या 856 में स्थित पुराने गड्ढे में गिरता है। आरोप लगाया कि मीनू देवी पत्नी सरल राजभर द्वारा आराजी संख्या 854 की भूमि खरीदने का दावा किया जा रहा है, जबकि उक्त स्थान वर्षों से गड्ढे के रूप में दर्ज है और सिंचित भूमि नहीं है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गड्ढे की भूमि को समतल (धरी) दर्शाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई है।

शिकायत के अनुसार, इसी आधार पर मीनू देवी एवं अन्य लोगों द्वारा नगर पंचायत की बनाई गई नाली में मिट्टी और पत्थर डालकर उसे बंद किया जा रहा है। इससे वार्ड 3 एवं 9 की जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है और बरसात का पानी न निकल पाने से लोगों को जलभराव की आशंका सता रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोग गाली-गलौज और विवाद पर उतारू हो जाते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, लेखपाल एवं पूरी राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि यदि संबंधित आराजी राजस्व अभिलेखों में गड्ढे के रूप में दर्ज है तो उसी स्थान पर जल निकासी सुनिश्चित कराई जाएगी और किसी भी कीमत पर सार्वजनिक नाली को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक नालियां आम जनता की सुविधा के लिए बनाई गई हैं। इनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिकायती पत्र देने वालों में प्रभुनाथ यादव, सुनील खरवार, मोहम्मद फिरोज, जितेंद्र पांडेय, लक्ष्मण राम, नंदलाल यादव, कपिल देव प्रसाद, शिवसागर पांडेय, सुखदेव, हरिगुण, विक्रम, बुधीराम राजभर, डॉ. सुशील पांडेय, बलिराम गोंड, जयराम, लालबहादुर, पिंटू, भोला गोंड, जितेंद्र कुमार, मनिंदर, शिवजी, राजकुमार, शंकर सहित वार्ड संख्या 3 एवं 9 के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel