Ballia-दो बाइकों की सामने से हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की गई जान, हेलमेट ने दूसरे बाइकर को बचा लिया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इशरार अहमद उर्फ गुड्डू (52) की हायर सेंटर में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे इशरार अहमद पुत्र पूर्व विधायक रफीउल्लाह बाइक से बेल्थरा रोड की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वह फरसाटार भुआरी मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी समीर मौर्य के मुताबिक हादसे में इशरार अहमद के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनके सिर और कान से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी.

घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

दूसरे बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दूसरे घायल युवक से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इशरार अहमद के पुत्र असहर की शादी आगामी 18 दिसंबर को होनी है। ऐसे समय में हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की खुशियां गहरे मातम में बदल गई हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel