Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करना चाहिए।
General Desk 25 January, 2026 1 minute read
Rashtriya maladata diwas

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. 16 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया (जीजीआईसी) में कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अनिवार्य रूप से मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करना चाहिए।

बताया कि भारतीय संविधान के अंतर्गत स्थापित भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था, इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 2011 से लगातार मनाया जा रहा है और इस वर्ष इसके 16 वर्ष पूर्ण हो गए हैं।

उन्होंने जनपद की निर्वाचन संबंधी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें लगभग 2800 मतदान केंद्र स्थापित हैं। हाल ही में कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत लगभग 25 लाख 10 हजार मतदाताओं का सत्यापन किया गया। सभी को गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जिसमें लगभग साढ़े चार लाख ऐसे मतदाता पाए गए जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जनपद में कुल लगभग साढ़े 20 लाख मतदाता हैं।

सत्यापन के दौरान साढ़े चार लाख नाम हटाए गए, जिनमें लगभग 1 लाख 50 हजार नाम गलत पाए गए। इसके अलावा लगभग 1 लाख 42 हजार ऐसे मतदाता सामने आए जिनकी 2003 की मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हो सकी थी। कुछ ऐसे भी व्यक्ति पाए गए जिनका नाम 2003 के विशेष पुनरीक्षण में माता-पिता के विवरण के अभाव में शामिल नहीं हो सका था। इन सभी संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वही व्यक्ति मतदाता बनने का पात्र है जो भारत का नागरिक हो, जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, जो मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा जिसे किसी न्यायालय या सक्षम प्राधिकारी द्वारा अयोग्य घोषित न किया गया हो। ऐसे सभी योग्य नागरिक मतदाता बन सकते हैं।

जिलाधिकारी ने अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे सही तरीके से आवेदन पत्र भरें। नाम जोड़ने के लिए, नाम हटाने के लिए, नाम में संशोधन करने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग प्रपत्रों की व्यवस्था की गई है। पहले वर्ष में एक बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की सुविधा थी, लेकिन अब यह सुविधा वर्ष में चार बार जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से ‘वोटर ऐप’ से पंजीकरण कर सकते हैं या फिर संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और 98 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-06, मृतक या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-07 तथा नाम संशोधन, स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन ईपिक प्राप्त करने के लिए फॉर्म-08 भरा जाएगा। साथ 6 फरवरी तक दावे आपत्तियों दे सकते हैं और इसके लिए हमारे अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया किया जा रहा है, 27 फरवरी तक निस्तारण करने की अंतिम तिथि निर्धारित है और 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर हम डालेंगे। जिलाधिकारी ने मतदाताओं के प्रति शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों और युवाओं से अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना अत्यंत आवश्यक है और चाहे कोई भी सरकार बननी हो, हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। एसपी ने कहा कि सिर्फ स्वयं मतदान करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करे। मतदाता जागरूकता के इस अभियान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले चुनावों में जनपद बलिया शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से हुई। सरस्वती वंदना के माध्यम से छात्राओं ने ज्ञान, संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।इसके पश्चात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली लघु नाटिका (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत की गई। इस नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका को सरल और प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। वहीं गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

 

डीएम-एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजरों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके द्वारा निर्वाचन कार्य में किए गए सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।

इसके साथ ही कार्यक्रम में 18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के नवयुवक एवं नवयुवतियों को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। मतदाता सूची में नए रूप से जुड़े इन युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से रामप्रवेश निधि यादव, अंजलि, सनी, निखिल कुमार एवं नेहा साहनी सहित अन्य युवा शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी नए मतदाताओं से आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, शशिकांत, सहायक निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Post navigation

Previous: Ballia-पूर्व विधायक के भतीजे की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत
Next: Ballia-सब्जी बेचकर घर लौट रहे विक्रेता पर जानलेवा हमला, थाने से कुछ कदम दूरी पर वारदात

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.