Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia News: सपा सांसद रमाशंकर राजभर का तीखा वार, बोले ‘दूसरे पलटू राम बने ओमप्रकाश राजभर’
  • Front Page
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia News: सपा सांसद रमाशंकर राजभर का तीखा वार, बोले ‘दूसरे पलटू राम बने ओमप्रकाश राजभर’

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर तीखा वार करते हुए सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि “ओमप्रकाश राजभर अब ‘दूसरे पलटू राम’ बन चुके हैं, जो हर सुबह और शाम अपना पक्ष बदलते रहते हैं।”
General Desk 18 October, 2025 1 minute read
OP Rajbhar

Ballia News: सपा सांसद रमाशंकर राजभर का तीखा वार, बोले ‘दूसरे पलटू राम बने ओमप्रकाश राजभर’
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर तीखा वार करते हुए सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि “ओमप्रकाश राजभर अब ‘दूसरे पलटू राम’ बन चुके हैं, जो हर सुबह और शाम अपना पक्ष बदलते रहते हैं।”

रमाशंकर राजभर ने कहा कि “ओमप्रकाश राजभर रात में अखिलेश यादव से माफी मांगते हैं और दिन में भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं। ऐसे लोग विचारधारा नहीं, सत्ता की सीढ़ी खोजते हैं।”

समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ शुक्रवार को बांसडीह पहुंचे थे और इस दौरान देर शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब ओमप्रकाश राजभर की “हद तय” कर दी है, और उन्हें अब सिर्फ दिखावे भर के लिए रखा गया है। सांसद ने कहा कि कुछ नेता “परजीवी राजनीति” कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो अपने बूते चुनाव नहीं जीत सकते, वे दूसरों के कंधों पर चढ़कर सत्ता की तलाश कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा, क्योंकि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है।

सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की चिंता से पूरी तरह बेखबर है। प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। बिना पैसे के थाने और तहसील में कोई काम नहीं होता। जनता के सरोकारों से सरकार और प्रशासन दोनों ने मुंह मोड़ लिया है।”

कटान पीड़ित किसानों को नहीं मिल रही राहत, फिर कैसे वसूलेंगे ऋण?

सरयू नदी कटान का मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन नदी में बह गई, परंतु सरकार ने उन्हें मुआवजा या किसान सम्मान निधि नहीं दी। उन्होंने कहा, “जब किसान को राहत नहीं मिल रही तो सरकार को उससे ऋण वसूलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा संसद और प्रमुख सचिव दोनों के समक्ष रख चुके हैं।

सांसद रमाशंकर राजभर ने मीडिया पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। कहा, “अखबारों के लोग यदि सरकार के खिलाफ लिखते हैं तो उनकी हत्या तक कर दी जाती है।” उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होती है, लेकिन वे जनता के सवालों से पीछे नहीं हटेंगे।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह रमाशंकर राजभर सांसद

Post navigation

Previous: Ballia-बांसडीह में महुआ का पेड़ गिरने से इलाज कराकर लौट रही महिला घायल, फिर पहुंचाई गई अस्पताल
Next: भाजपा नेता की दादी की पुण्यतिथि पर 111 औषधीय और फलदार पौधों का वितरण

ये भी पढ़ें

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.