Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा होलपुर रछौल स्थित संत अभिमान बाबा वैदिक आश्रम में सोमवार को वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
आश्रम के संरक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 500 पति-पत्नी जोड़ों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।पूजा-पाठ एवं रुद्राभिषेक का विधिवत संचालन पंडित मिथिलेश बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
आश्रम के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें अखिलेश्वर पांडेय आश्रम प्रबंधन,अरविंद ठाकुर, संजीत शर्मा, विवेकानंद जयसवाल, मंतोष गुप्ता, दंगल प्रधान, सुरेश यादव, रामकेशर यादव प्रधान, राजेश यादव, आश्रम प्रभारी चन्दन राजभर, महेन्द्र राजभर (आश्रम सचिव), आनंद राजभर, सुनील पांडेय, साधू पांडेय, शिवजी मिश्रा, दिलीप सिंह, हृदयनन्द राजभर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।आश्रम के इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करते हुए सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


