Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में आत्महत्या का प्रयास किया। प्रेमी ने न सिर्फ अपने शरीर पर पेट्रोल डाला, बल्कि आग भी लगा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
किसी तरह आग बुझाकर ग्रामीणों ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। अमरिया गांव की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैमरा फुटेज को देख लोगों का कलेजा कांप जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फैयाज अहमद नाम का यह युवक गुजरात में काम करता है और मंगलवार को ही अपने गांव आया हुआ था। फिल्मी स्टाइल में वह तथाकथित प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा। हाथ में पेट्रोल लिए युवक, युवती पर शादी करने के लिए हामी भरने का दबाव बनाने लगा। युवती ने परिवार ने इनकार कर दिया तो नाराज युवक उनके घर के सामने ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
फैयाज को जलता देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें देख लोग भाग खड़े हुए। बहुत प्रयास से आग पर काबू पाकर ग्रामीणों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक करीब 80 फीसदी तक जल गया है।
फेफना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का ही प्रतीत हो रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


