Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Uncategorised

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 27 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

न्यूज़ अपडेट

           

स्काउट गाइड की टीम ने प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री
बलिया: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था बलिया के तत्वावधान में 27 सितम्बर को अपर जिलाधिकारी बलिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के सहयोग से दूबे छपरा रिंग बांध बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक दिवसीय कैम्प लगाया गया.टीम को बस में और दवाओं के साथ डाक्टर की टीम को एम्बुलेंस को बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया सुभाष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

छोटी-सी शुरुआत ही कभी बड़ा रूप लेगी: नीरज शेखर
बलिया: टाउन हॉल में दो दिवसीय उद्यम समागम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. पहले दिन एक उद्यमी ने शिक्षा के क्षेत्र में 50 करोड़ और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 5 करोड़ के निवेश के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया. समागम में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए. वहीं गांवों में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत व्यवसाय कर रहे छोटे उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई. इसमें जिले के दूर दराज के ग्रामीण भी शामिल हुए.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, डीएम भवानी सिंह खंगरौत और संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने दीप जलाकर किया. जनपद के औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई.

सीएम केजरीवाल का NRC विरोध है मुस्लिम तुष्टीकरण: सुरेन्द्र सिंह
बैरिया : बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान परस्त कहा. विधायक ने कहा कि एनआरसी का विरोध केजरीवाल मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग बाहर हो जाएंगे तो दिल्ली का विकास रुक जाएगा. सात समुंदर पार बसे मारीशस, त्रिडीनाड-टबैको, सिंगापुर जैसे कई देश पूर्वांचल के लोगों के परिश्रम से विकसित हुए हैं.

दो दिनों से बिजली न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दो दिनों से बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही रही है.बिजली विभाग के सूत्रो के अनुसार मशीन रूम की छह ट्रालियां और केबल के साथ नयी मशीनों के जलने से विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. विभाग के अधिकारी पुराने मशीन रूम से बिजली सप्लाई देने का शुक्रवार को प्रयास कर रहे थे.

पानी भरे खड्ड में गिरने से युवक की मौत
बैरिया थाना क्षेत्र के पहाड़ गिर के मठिया (दयाछपरा) निवासी रामजी यादव ( 26) पुत्र योगेंद्र यादव की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई.

तीन दिनों से गायब व्यक्ति का शव घाघरा नदी में मिला
थाना क्षेत्र के लीलकर दियारे के घाघरा नदी के किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नदी किनारे शव उतराता देख शोर मचाया. थोड़ी
देर में नदी किनारे भारी भीड़ लग गई.

1.बांसडीह बिजली उपकेंद्र में आग लगने से 6 बिजली ट्रालियां खाक
बांसडीह: तहसील स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार देर रात अचानक आग लगने के कारण छह बिजली ट्रॉलियां जल कर खाक हो गई. इसके चलते पूरे क्षेत्र की चौबीस घण्टे से बत्ती गुल है. पूरे क्षेत्र में पानी, बिजली का संकट गहरा गया है. बुधवार की रात से लगातार हो रही बरसात के कारण बैरिया ग्रामीण, लोकधाम (ठेकहां) और जयप्रकाशगनर विद्युत उपकेंद्रों से बुधवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति ठप है. इसके चलते बैरिया, सोनबरसा, भगवानपुर, लालगंज, दोकटी, मुरली छपरा, नवानगर, वाजिदपुर, रामपुर, धतुरी टोला, सावन छपरा, टोला सेवक राय सहित दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानियां बढ़ गई हैं.

2. बैरिया तहसील और बलिया सदर में सपा का प्रदर्शन टला
बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें एक अक्टूबर को होने वाली प्रदेशव्यापी तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई. पार्टी मुखिया के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित तहसील बैरिया और बलिया सदर का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया.

3.उद्यम समागम में युवाओं को आमंत्रित करने जागरूकता रैली निकाली
बलिया : दो दिवसीय उद्यम समागम में उद्यमियों के साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से पहले दिन गुरुवार को बलिया शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

4.स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को आयरन- कैल्शियम की गोलियां बांटी
सिकंदरपुर : तहसील सभागार में गुरुवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा किशोरी दिवस के अवसर पर दर्जनों स्कूल छोड़ चुकी 11 से 14 वर्षीय किशोरियों में आयरन, कैल्शियम व सेनेटरी पैड का वितरण एसडीएम राजेश कुमार यादव ने किया. हनुमानगंज ब्लाक के डकवारा हॉल में सीडीपीओ बसंती मिश्र और खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान एनीमिया और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई.

5.धारदार हथियार से हमले में एक गंभीर रूप से घायल
रेवती : नगर के वार्ड नंबर-छह में पैसे के लेन-देन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद भतीजे राहुल पुत्र सोमारू तुरहा ने अपने 26 वर्षीय चाचा भोला तुरहा पर धारदार हथियार हमला बोल दिया. गंभीर हालत में भोला को रेवती सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. हमले के आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

6. सड़क पर खड़े ट्रेलर में ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल
बलिया: बलिया से इलाहाबाद जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. यह हादसा प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब समाधगंज बाजार से पहले फुटहवा कुआं के पास हुआ. हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक चालक कासिम (50) घायल हो गए. घटना के समय ट्रेलर का चालक शरद सड़क पर वाहन खड़ा कर खेत में चला गया था. टायर से गिट्टी निकाल रहा खलासी घायल हो गया.

7.पति को जेल होने की बात पर शिकायत वापस ली
बांसडीह रोड:जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक एक विवाहिता को दो महीने पहले लेकर फरार हो गया था. बांसडीहरोड थाने में बुधवार को पंचायत हुई. जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति को जेल भेजने की तैयारी की. पत्नी को जैसे ही एहसास हुआ कि उसकी शिकायत पति के लिए जेल जाने का कारण बन जाएगी. उसने सारे गिले शिकवे भूलाकर सौतन को गले लगा लिया. वह थानाध्यक्ष से बोली, मुझे सौतन मंजूर है, लेकिन मेरे पति को जेल मत भेजिए.

Tags: बांसडीह बांसडीह रोड बिजली उपकेंद्र बिजली ट्राली बैरिया रेवती शिकायत सपा सिकंदरपुर स्वरोजगार हथियार

Post navigation

Previous: भोजन पैकेट देने वाली एजेंसी का भुगतान रोकने का आग्रह
Next: तीन दिनों से गायब व्यक्ति का शव घाघरा नदी में मिला

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.