Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 20 February, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बांसडीह : यूपी बोर्ड परीक्षा में दो महिला कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थिति पर केंद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा ने पुलिस को मुकदमा दर्ज़ करने की तहरीर दी है. गुरुवार को सुबह पाली में तहसीलदार बांसडीह इंटर कालेज में औचक निरीक्षण कर रहे थे.

बेरुआरबारी : महा शिवरात्रि के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय बेरुआरबारी की ग्राम पंचायत असेगा स्थित श्री शोखरण नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले का निरीक्षण करने जिला अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही पहुंचे.

सुखपुरा : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के बेरुआरबारी मंडल द्वारा शिव का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण शुरू किया गया. इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और हरियाणा सरकार के लेबर वेलफेयर आयोग के चेयरमैन अमरिंदर सिंह ने किया. जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि लोगों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है.

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में लगातार रिकॉर्ड मेकिंग सेशेंसन बनी हुई हैं. तभी अक्षरा ने एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया है. अक्षरा का गाना’कॉल करें क्या’ को रिलीज के तकरीबन 10 दिन हुए हैं और अब तक 11,070,358 बार देखा गया है.

सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, शुभी शर्मा और पूजा गांगुली स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ इस वीकेंड महाशिवरात्रि के अवसर पर 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है. हमने जब फिल्‍म की लीड हीरोइन शुभी शर्मा से बात की तो उन्‍होंने फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ को हेल्‍दी इंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म बताया.

• शहीद पार्क चौक में नरेंद्र निकेतन को अकारण ध्वस्त करने के विरोध में बुधवार को युवाओं ने आचार्य नरेंद्र देव की पुण्यतिथि पर सामूहिक उपवास रखा. इस दौरान युवाओं ने संकल्प लिया कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर व उनके राजनीतिक गुरु आचार्य स्नरेंद्र देव की प्रतिमा के साथ जो दु‌र्व्यवहार किया वह पूर्णतया असहनीय व निदनीय है. केंद्र सरकार को पुन: विचार करते हुए नरेंद्रदेव निकेतन का जीर्णोद्धार कराना चाहिए.

• सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 60 वर्षीय मुचुनी देवी पत्नी धर्मदेव खरवा की बुधवार को मौत हो गई. एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को धक्का देने से महिला घायल हो गई थी. पुरानी जमीन विवाद को लेकर मकुर्धन खरवार व धर्मदेव खरवार के परिवार के बीच मारपीट हो गयी थी. इस मामले में तीन लोग शांति भंग गिरफ्तार भी किए गए हैं.

• जीवन में मर्यादाओं का पालन करना बहुत आवश्यक है जो लोग अपने जीवन में मर्यादाओं का पालन नहीं करते उनका जीवन तहस-नहस हो जाता है. ऐसा कहना है प्रसिद्ध कथावाचक दीपू भाई का. प्रसिद्ध कथावाचक दीपू भाई दुबहर गांव में शिव मंदिर पर चल रहे श्री हवनात्मक रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मर्यादा के बदौलत रामचंद्र जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया.

• उधर, शिवालयों को सजाने-संवारने का कार्य फाइनल टच दिया जा रहा है. बलिया सिटी के भृगुआश्रम में चल रहे इक्यावन दिवसीय संकीर्तन के दौरान महाशिवरात्रि के लिए भव्य तैयारियां की गई है. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु भक्तों में विशेष फलहार प्रसाद वितरण करने की तैयारी है. खंपड़िया बाबा आश्रम के संत हरिहरानंदजी महाराज के निर्देशानुसार भृगु आश्रम में हर साल 51 दिवसीय संकीर्तन का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में इस साल भी 13 जनवरी से यहां लगातार 51 दिवसीय संकीर्तन प्रारंभ हुआ है.

• आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के प्रथम शहीद पंडित राम रहीम ओझा का स्मृति दिवस मंगलवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर उनके प्रतिमा स्थल पर मनाया गया. इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

• असहयोग आंदोलन में बलिया के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की स्मृति दिवस पर आज बांसडीह डाकबंगला पर उनकी प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी. इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी “वर्तमान समय में सेनानियों की प्रासंगिकता” में वक्ताओं ने कहा कि सेनानियों के कार्यों और उनकी कृतियों को वर्तमान युवा पीढ़ी भूलती जा रही है.

• मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. भीम बिंद (24) पुत्र विनोद बिंद, संजय गोंड़ (24) पुत्र जगदीश गोंड़ और अर्जुन बिंद (22) पुत्र बीरा बिंद मनियर से कैंचीपरुवा थाना फेफना निवासी संजय गोंड़ की चचेरबहन की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए बाइक से जा रहे थे. अचानक कनैला गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे टकराकर उनका संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल पलट गई. बाइक सवार 24 वर्षीय भीम बिंद पुत्र विनोद बिंद की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात को 2:00 हो गई. इस घटना में अन्य साथी भी घायल हुए हैं.

• नवानगर ब्लॉक के गांग किशोर, लिलकर, तिवारीपुर, चांदपुर, भटवाचक, करमौता, नेमा का टोला, सिवानकलां,सिसोटार, हरदिया आदि ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड बनवाने एवं दो सौ दिन काम की गारंटी, 500 रुपये मजदूरी दिलाने, शौचालय निर्माण व आवास के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले दर्जनों गांवों के सैकड़ों मजदूरों ने भाकपा माले नेता श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को नवानगर ब्लॉक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया.

• सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ वीके पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में महेन्द्र श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने, दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ के नमूने, अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन रणनीति तैयार करने, व्यापारियों को जागरूक करने व खाद्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने सहित कई बिंदुओं पर एजेंडा प्रस्तुत किया.

• दुबहर ब्लॉक मुख्यालय की डवाकरा हाल में बाल विकास विभाग की ओर से प्रथम बैच के 30 किशोरियों का सखी सहेली योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. जिसमें किशोरियों को विभिन्न आवश्यक जानकारी दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर के अधीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि किशोरियों को समय-समय पर आयरन की गोली जरूर खानी चाहिए.

• 25 फरवरी को कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी. कई को किया शॉर्ट टर्मिनेट या रि शिड्यूलिंग. पूर्वोत्तर रेलवे के रजवाड़ी-औंड़िहार स्टेशनों के मध्य समपार सं. 04 एवं कादीपुर-सारनाथ स्टेशनों के मध्य समपार सं. 16 पर सीमित ऊॅचाई के सब-वे (एलएचएस) के निर्माण को लेकर 25 फरवरी, 2020 को दिये जाने वाले ब्लॉक के फलस्वरूप कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, रि-शिड्यूल एवं नियंत्रण किया जायेगा. 55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी 25 फरवरी, 2020 को निरस्त रहेगी. 55123 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 25 फरवरी, 2020 को निरस्त रहेगी. 55133/55134 बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी 25 फरवरी, 2020 को निरस्त रहेगी. इस खबर को आप विस्तार से बलिया लाइव डॉट इन पर पढ़ सकते हैं.

Related

Tags: जीर्णोद्धार जीवन ट्रेन दुबहर ध्वस्त नरेंद्र निकेतन निरस्त फेफना बलिया बैठक भृगु आश्रम मर्यादा महाशिवरात्रि महिला मिलावटी पदार्थ मृत्यु मौत युवक शिवालय श्रद्धांजलि श्री हवनात्मक रुद्र महायज्ञ सजाना सहायक आयुक्त (खाद्य) सिकंदरपुर स्मृति दिवस

Post navigation

Previous: म्यूजिकल शो ‘रौनक एंड जस्सी’ का स्पेशल प्रीमियर 28 फरवरी को दिल्ली में
Next: हेल्‍दी इंटरटेंमेंट बोले तो फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ : शुभी शर्मा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.