Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार चट्टी पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार डंपर और मारुति कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में कार सवार दुधमुंहा बच्चा, उसकी मां और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, अवाया गांव निवासी नितेश (28 वर्ष), अपनी भाभी रागिनी (30 वर्ष, पत्नी रमेश) और उनके छह माह के मासूम बच्चे को लेकर अपनी कार से रिश्तेदारी में भागलपुर जा रहे थे। जैसे ही वे तुर्तीपार चट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

इस दुर्घटना में रागिनी, उनका छह माह का बेटा और नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के एक-एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर की सूचना है। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह हादसा इतना भयानक था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से छह माह का मासूम जीवित बच गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

