Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार राय के ओएसडी डॉ. रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बाँसडीह तहसील मुख्यालय पर शाम चार बजे से बिजली से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम “सम्भव” के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए। डॉ. रामचन्द्र शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याएँ सर्वोपरि हैं और उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, वे जिले को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री का प्रयास है कि बिजली समस्याओं को शून्य किया जाए।
जनसुनवाई में अधिकांश मामले बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडरों की शिकायत और विजिलेंस विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान धन उगाही से जुड़े रहे। आम उपभोक्ताओं ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ओएसडी रामचन्द्र शर्मा ने आम जनता से अपील की कि वे यूपीसीएल का ऐप डाउनलोड करें और अपने बिजली बिल का भुगतान उसी के माध्यम से करें।
इस जनसुनवाई में डॉ. सीएल तिवारी, अधीक्षण अभियंता लाल सिंह, अधिशासी अभियंता आर.के. सिंह, एसडीओ विवेक सिंह, और जेई विवेक मौर्य उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


