
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के तेज कटान से प्रभावित गांवों का हाल जानने के लिए तहसील क्षेत्र के नवागत उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने रविवार को तहसीलदार नितिन कुमार सिंह के साथ सुल्तानपुर, सुल्तानपुर पोखरा, भोजपुरवा, चांदपुर और महाराजपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कटान प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि राहत कार्य लगातार जारी हैं। कटान प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 30 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जिससे रात के समय लोगों को रोशनी की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के बीच त्रिपाल का वितरण भी पूरा किया जा चुका है, ताकि विस्थापित लोगों को अस्थायी आश्रय की व्यवस्था मिल सके।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटान प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का नियमित आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि सरयू नदी लगातार कृषि भूमि को अपने आगोश में ले रही है, जिससे कई परिवारों के सामने विस्थापन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने स्थायी कटानरोधी कार्यों में तेजी लाने की भी मांग की।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, राजस्व लेखपाल राहुल वर्मा, जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचन यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश यादव सहित अन्य राजस्व कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

