Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia: मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा, चुनाव बाद एक लाख सरकारी नौकरी भी देंगे
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा, चुनाव बाद एक लाख सरकारी नौकरी भी देंगे

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यहां श्री लालमणि ऋषि इण्टर कालेज के मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी जनसभा में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के लिए वोट मांगे।
General Desk 23 May, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Belthraroad OP Rajbhar

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यहां श्री लालमणि ऋषि इण्टर कालेज के मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी जनसभा में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के लिए वोट मांगे। राजभर ने कहा कि सरकार के प्रयासों से कुछ ही दिनों बाद ऐसी स्थिति आ जाएगी कि बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा और उनके मंत्रालय में एक लाख सरकारी नौकरियां भी मिलेंगे।

राजभर ने कहा कि भाजपा ने पंचायतीराज विभाग की जिम्मेदारी मुझे देकर आपके विकास की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की विद्युत बिल समस्या के निदान हेतु 75 प्रतिशत छूट पर सोलर पैनल बैठाकर सरकार अब बिजली बिल समाप्त करने का काम करने जा रही है. ग्राम पंचायत भवन के छत के नीचे फार्म भरवा कर यह कार्य पूरा किया जायेगा.

राजभर ने कहा कि 80 सीट उप्र में दे दीजिए. चुनाव बाद युवाओं को एक लाख नौकरी पंचायतीराज विभाग में देने का करुंगा. इंण्डिया गठबन्धन पर प्रहार करते हुए कहा कि जो खुद ही पूरी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहा, वह कानून बदलने का दावा कैसे कर सकता.

अंत में उन्होने कहा कि घोसी लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र का सीमावर्ती इलाका है. उन्होंने घोसी से सुभासपा के डा. अरविन्द राजभर को छड़ी चुनाव चिन्ह एवं सलेमपुर से भाजपा से रविन्दर कुशवाहा को कमल चुनाव चिन्ह पर आगामी 1 जून को वोट देने की अपील की. कहा कि सपा को वोट आपने दिया तो आप खुद को धोखा देने का काम करेगें.

भाजपा सरकार के अल्प संख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबों दलितो की आवाज बराबर उठाने का काम किया है. ओमप्रकाश राजभर ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को मजबूत करने का भरोसा दिया है. उन्होने भी कमल के निशान पर वोट देने की अपील की. कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और रवीन्द्र कुशवाहा सांसद बनने जा रहे हैं.

सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जैसे किसी शादी के पर्व पर भाई विरादरी मे हल्दी बांटा जाता है ठीक उसी प्रकार हल्दी के रंग जैसे पूरा पाण्डाल दिखाई दे रहा है. वही हल्दी कमल पर वोट देने के लिए आज अपने समाज के बीच हल्दी बांटने के लिए घोसी में अपने बेटे डा. अरविन्द राजभर एवं दूसरे बेटे के रुप में सलेमपुर से रविन्दर कुशवाहा के लिए वोट देने हेतु हल्दी बांटने आये हुए हैं.

इस मौके पर सुभासपा विधायक हंसूराम, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी छट्ठू राम, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन दिनेश कुमार गुप्त, दिनेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुशीला भारती, मीरा सिंह, रम्भा तिवारी, मिथिलेश राजभर, शैल कुमारी मौर्य, सभासद राममनोहर गांधी, शशि चौरसिया, सतीश कुमार गुप्त, दीलिप सिंह, उपेंद्र कुमार गुप्ता ‘‘मिन्टू गुप्ता’’, पूर्व प्रधान राजाराम राजभर, अभिमन्यु राजभर भाजपा के जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: उभांव में अज्ञात बदमाशों ने दवा व्यवसाई पर चलाई गोली, बाल बाल बचा युवक
Next: Ballia Breaking News: चितबड़ागांव में ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.