Ballia-रिटायर कर्मचारी के घर में घुस कर लाखों के गहने और नकदी चोरी, बेखौफ चोर कर रहे लगातार वारदात

kotwali Bansdih Road

Ballia-रिटायर कर्मचारी के घर में घुस कर लाखों के गहने और नकदी चोरी, बेखौफ चोर कर रहे लगातार वारदात

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना देवडीह गांव की है, जहां सेवायोजन कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश दत्त तिवारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर छत के सहारे घर में घुसे और 11 कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने, कपड़ा, बर्तन और लगभग चालीस हजार रुपये नगद सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

महेश दत्त तिवारी को लखनऊ से शनिवार देर रात घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। उनके अनुसार, चोरों ने घर में रखे बक्से और तीन अलमारियों को तोड़ दिया। दो अटैची कपड़ा सहित चोरी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महेश दत्त तिवारी लखनऊ गए हुए थे जिसके कारण मकान में ताला लगा था। उन्होंने घर के बाहर बरामदे में सोने के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को रखा था, लेकिन वह व्यक्ति भी पिछले दो दिनों से अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। मकान को पूरी तरह खाली पाकर चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।

देवडीह की यह घटना बांसडीह क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। विगत एक माह में चोरों ने आधा दर्जन से अधिक बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में गहरा दहशत और आक्रोश है।

हाल ही की अन्य बड़ी चोरियां:

बुधवार की घटना: वार्ड नंबर 6 में फौजी सत्यनारायण यादव के मकान में किराए पर रहने वाली सुनीता वर्मा के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया गया।

13 सितंबर: बांसडीह गुदरी बाजार में बिजली विभाग के कार्यरत कर्मचारी सनी मिश्रा के बंद मकान से लाखों के सामान और नगदी की चोरी हुई।

3 सितंबर: मिरगिरी टोला निवासी एडवोकेट अशोक कुमार पांडे के घर को निशाना बनाया गया, जब वे तीर्थ यात्रा पर गए थे। चोरों ने उनके घर से गहने, रुपये और कपड़े चुरा लिए। इसके अलावा क्षेत्र के छितरौली, हुसैनाबाद, खरौनी और बांसडीह कस्बे में हुई पूर्व की चोरियों में भी पुलिस की कोई कार्रवाई अब तक दिखाई नही दे रही है।

क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel