Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह बलिया
बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षान्त समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षान्त मण्डप में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की.
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सूचना का संग्रह नहीं माना गया है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। शिक्षा मनुष्य में संवेदनशीलता, आत्मानुशासान, नैतिकता, सेवा भाव, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है।
कहा कि जब विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तब भारतीय शिक्षा दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही अपनी आकांक्षाओं को सीमित न रखें बल्कि रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी बनें।

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नयी दिल्ली ने विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश प्रदान किया। कहा कि आज का युग ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का युग है। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही उसके शिक्षित, कुशल और नवाचारी युवाओं में निहित होती है। आज आवश्यकता केवल प्रयोगशालाओं में शोध करने की नहीं है, बल्कि शोध को खेत तक पहुँचाने की है। विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और किसानों के बीच सशक्त साझेदारी स्थापित करना समय की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति एवं राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी ने विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल के सन्देश का वाचन किया। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों और उपाधि प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को बधाई दी, इनमें छात्राओं की संख्या अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। युवाओं को सन्देश दिया कि प्रगति और विकास की यात्रा में अपनी माटी, अपने देश, अपनी संस्कृति से अलग नहीं होना। संस्कार एवं संस्कृति से तकनीकी की यात्रा, वेद से विज्ञान की यात्रा में आगे बढ़ने की जरुरत है।
कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने स्वागत व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं का खाका सामने रखा। कार्यक्रम के आरंभ में किशोरियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए एच पी वी टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, संकायाध्यक्ष गण, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्य गण, विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण, प्राचार्य एवं प्रबंधक गण, वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस. एल. पाल एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

