Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया लेकिन क्षेत्र के हालपुर गांव में बीते दिनों हुई चोरियों की वारदातों से ग्रामीण अब भी दहशत के साये में जी रहें हैं।
चोरों के डर से स्थिति ये है कि ग्रामीण स्वयं के स्तर से ग्राम रक्षा दल बनाकर पूरी रात गांव में पहरा दे रहें हैं। ग्रामीणों का दावा है कि भले ही पुलिस चोरों पर कार्रवाई की दुहाई दे रही है लेकिन वास्तविक चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं क्योंकि बीते कई दिनों से गांव में लगातार चोरों की आहट मिल रही है।
साथ ही चोरियों के खुलासे की बात करने वाली पुलिस चोरी गये सामानों में से कुछ भी बरामद नही कर पाई हैं । ऐसे में चोरों के पकड़े जाने की पुलिस की थ्योरी से ग्रामीणों का विवेक किसी भी तरह संतुष्ट नहीं है।
बीते सोमवार व रविवार रात गांव में देर रात तक अवांछित लोगों की उपस्थिति को लेकर तेज हलचल के साथ पूरे गांव में रतजगा होते रहा। ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडों के साथ दल बनाकर पूरे गांव की गलियों में पहरा दे रहें हैं जबकि पुलिस का कहना है कि वे भी काफी सक्रिय हैं।
ग्राम रक्षा दल में कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय वर्मा, विनीत तोमर, राजीव मिश्रा, संदीप सिंह, संतोष सिंह, रामजी सिंह, दयाशंकर साहनी, राहुल यादव, डब्ल्यू वर्मा, बृजेश गोंड, राजा सिंह, अतुल सिंह, मुन्ना शर्मा आदि शामिल हैं.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


