Ballia-एनजीटी के आदेश पर ईंट भट्ठा बंद कराया, भट्ठे की आग को पानी डाल बुझाया गया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसका संचालन बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार ओ0ए0 संख्या 425/ 2025 राम पुकार चौहान बनाम केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन तथा जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर गठित समिति ने 10 मार्च 2026 को ग्राम तेन्दुआ, तहसील सिकन्दरपुर स्थित मेसर्स नसीरुद्दीन खान ईंट भट्ठा (वर्तमान नाम मेसर्स अगम इंटरप्राइजेज) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने भट्ठे का विधिवत निरीक्षण करने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी बंदी आदेश का पालन कराते हुए ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

कार्रवाई के दौरान भट्ठे में जल रही आग को पानी डालकर बुझाया गया। साथ ही भट्ठा संचालक से लिखित रूप में यह आश्वासन भी लिया गया कि अगले आदेश तक ईंट भट्ठे का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में पर्यावरणीय मानकों तथा न्यायालय और प्राधिकरण के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध संचालन या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel