Ballia-फर्जी नाम से डीजे बुक कराया और सामान लेकर फरार हो गया था, पुलिस ने दबोचा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. थाना उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी करके एक डीजे संचालक का सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डीजे का चोरी सामान, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ने थाना उभांव में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने अपना नाम झुनझुन यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेश यादव निवासी भीटाभुवारी, थाना उभांव बताकर डीजे का सामान बुक कराया। इसके बाद 2 जून 2026 को वह वाहन संख्या UP32DN0664 लेकर आया और एक स्टेबलाइजर, दो बेस, दो टॉप, दो पेटी ट्वीटर तथा एक बेल्ट वाहन पर लाद लिया।

अभियुक्त ने चालाकी से सामान भीटाभुवारी में उतारकर वादी को शेष सामान लाने के लिए वापस भेज दिया तथा मौका पाकर पूरा सामान लेकर फरार हो गया। बाद में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम शिवा कुमार पुत्र रामनाथ निवासी आरीपुर सरया (शिवाला), थाना भीमपुरा, जनपद बलिया है, जिसने जानबूझकर गलत नाम और पता बताकर धोखाधड़ी की थी।

इस संबंध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 303(2), 319(2), 318(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के लगभग 2:10 बजे डम्बल बाबा परती के पास से अभियुक्त शिवा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, आरक्षी दीपक कुमार यादव, आरक्षी प्रवीण यादव तथा आरक्षी संतोष यादव शामिल

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.