Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
सहतवार,बलिया. सहतवार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर पहुंची सहतवार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की संभावना जताई जा रही है।
सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। शिनाख्त होने के बाद स्वजन को सूचना देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


