
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. करीब एक सप्ताह से उपजिलाधिकारी विहीन चल रही बांसडीह तहसील को आखिरकार नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी पुष्कर मिश्रा को बांसडीह का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बुधवार को पुष्कर मिश्रा ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से तहसील परिसर में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
तहसील पहुंचने पर तहसीलदार नितिन कुमार सिंह सहित समस्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत एसडीएम पुष्कर मिश्रा का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने उन्हें तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व कार्यों तथा क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी।
पुष्कर मिश्रा की पहली तैनाती बलिया जनपद में ही एसडीएम न्यायिक सिकंदरपुर के पद पर हुई थी। अब उन्हें बांसडीह जैसी महत्वपूर्ण तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां इस समय सरयू नदी का कटान, बाढ़ की चुनौती, राजस्व विवाद और जनसमस्याएं प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित राजस्व प्रकरणों, जनशिकायतों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी का तबादला सीतापुर में हो जाने से पिछले एक सप्ताह से बांसडीह तहसील में उपजिलाधिकारी का पद रिक्त था. अब नए एसडीएम की तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने के साथ ही कटान और बाढ़ जैसी चुनौतियों से निपटने में भी तेजी आने की उम्मीद है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

