
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में बुधवार की देर रात्रि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इसी क्रम में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ जयशंकर मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर एवं क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने बाजार, प्रमुख चौराहों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
वहीं सीओ जयशंकर मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

