Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी 24 अप्रैल को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। इस संदर्भ में रेवती थाने में परिजनों द्वारा 25 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में पता चला कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी अमावस शाह नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर कहीं लेकर चला गया है।
किशोरी के पिता का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद जब यह पता चला की अमावस उनकी बेटी को कहीं ले जाकर रखा है, तो उसके परिजनों से संपर्क कर जानकारी मांगी गई तो जानकारी देने के बजाय वह झगड़े पर उतारू हो गए। किशोरी के पिता ने तहरीर रेवती थाने में मंगलवार को दी थी.
पुलिस ने इस मामले में अमावस, मुकेश चौधरी,मनजी शाह निवासी शोभा छपरा थाना बैरिया व मुकेश शाह निवासी दलन छपरा थाना दोकटी के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया की किशोरी के पिता के तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को बरामद करने का प्रयास जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


