Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia-युवक को फोन करके बुलाया और तेजाब डाल दिया, बुरी तरह घायल युवक  बीएचयू अस्पताल में भर्ती
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बांसडीह

Ballia-युवक को फोन करके बुलाया और तेजाब डाल दिया, बुरी तरह घायल युवक  बीएचयू अस्पताल में भर्ती

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में गुरुवार देर शाम कथित प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ लोगों ने एक युवक पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इसे लेकर देर तक अफरा तफरी मची रही।
General Desk 5 September, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Prem prasang me acid

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में गुरुवार देर शाम कथित प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ लोगों ने एक युवक पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इसे लेकर देर तक अफरा तफरी मची रही।

गांव के राजकुमार तिवारी नाम के युवक को उसके पड़ोस के गांव बरियारपुर के एक युवक दुर्गेश पांडे के नंबर से फोन आया। जिसपर उसे पेवन का ढाला, खेवसर गांव में मिलने के लिए बुलाया गया। राजकुमार, बिना किसी शक के, बताए गए स्थान पर पहुंचा लेकिन, वहां उसका इंतजार कुछ और ही कर रहा था।

जैसे ही वह पहुंचा, घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने राजकुमार के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया लेकिन बचाव की मुद्रा में होने के कारण तेजाब उसके बांह व पीठ पर जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

तेजाब के हमले से झुलस राजकुमार, किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर राजकुमार की दर्दनाक हालत देखकर परिवार और पड़ोसी सदमे में आ गए। पड़ोसियों ने तुरंत मदद की और उसे बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे पहले बलिया और फिर वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

घटना की सूचना पाकर सीओ जयशंकर मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे इस संबंध में आवश्यक पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस हमले के बाद, राजकुमार की दादी लहासु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित दुर्गेश कुमार पांडे पर अपने नाती को बुलाकर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दुर्गेश कुमार पांडे की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। घायल युवक का आरोपित दुर्गेश पांडे की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर आरोपित द्वारा साजिशन घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news तेजाब से हमला बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बांसडीह कोतवाली

Post navigation

Previous: पति गया परदेश तो प्रेमी मिलने आ पहुंचा, परिजनों ने रात भर खाट से बांध कर रखा, सुबह पंचायत ने सुनाया ऐसा फैसला
Next: Ballia-असलहा दिखाकर गैस डिलिवरी एजेंट से लूट का मामला, पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.