Ballia:फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रसड़ा सीएचसी में स्टाफ नर्स की नौकरी कर रही थी महिला, एफआईआर के आदेश

CHC-Rasada

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रसड़ा,बलिया. स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़ों के बीच एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा (बलिया) में तैनात स्टाफ नर्स के खिलाफ फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर नौकरी हासिल करने की पुष्टि हो गई है।

मामले में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश ने सीएमओ बलिया को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे गए शासन के पत्र (दिनांक 10 नवंबर 2025) के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रभात राय ने आरोप लगाया था कि कुमुदलता राय ने उम्र घटाकर, हाईस्कूल और इंटर में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर, दोबारा डिग्री के माध्यम से नौकरी हासिल की है।

इस शिकायत पर दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसने शिकायतकर्ता और स्टाफ नर्स दोनों के बयान व दस्तावेज़ों का सत्यापन कराया। माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि हाईस्कूल और इंटर के प्रमाणपत्र अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग जन्मतिथि के साथ जारी हुए। यानी जन्मतिथि बदलकर दो अलग-अलग शैक्षणिक दस्तावेजों का उपयोग किया गया।

 

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कृत्य नियम विरुद्ध है और “तथ्यों को छुपाकर नौकरी प्राप्त करने” की श्रेणी में आता है। महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि आरोपी स्टाफ नर्स के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए और उसकी प्रति शासन को तत्काल भेजी जाए।

सीएमओ बलिया डॉ. सजीव वर्मन ने कहा—“शासन से पत्र प्राप्त हो गया है। निर्देशानुसार संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया गया है।”

पहले दो जिलों में नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट का मामला, फिर वरिष्ठ लिपिक की करोड़ों की काली कमाई—और अब स्टाफ नर्स का दस्तावेज़ी खे..फर्जीवाड़े के इन मामलों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE