Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • Ballia-पिता से पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने एक साल के पुत्र को मार डाला!
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बैरिया

Ballia-पिता से पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने एक साल के पुत्र को मार डाला!

बलिया में एक पिता हैवान बन बैठा और आरोप है कि उसने अपने एक साल के बेटे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
General Desk 5 October, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballialive_ crimenews

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया.

बलिया. पिता और पुत्र का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें सबसे ज्यादा विश्वास होता है। पिता अपने पुत्र का हमेशा कल्याण चाहता है और उसकी रक्षा हर कीमत पर करता है लेकिन बलिया में एक पिता हैवान बन बैठा और आरोप है कि उसने अपने एक साल के बेटे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

इस घटना का और भी दुखद पहलू यह है कि यह वारदात उसने अपनी 3 साल की बेटी के सामने अंजाम दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची ने पुलिस को बताया कि पापा ने भाई को मार डाला। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है।

चार साल पहले हुई थी शादी

सुरेमनपुर गांव में रुपेश तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 4 साल पहले रीना तिवारी से शादी हुई थी। रीना का मायका थाना दोकटी क्षेत्र के गांव सूर्यभानपुर में हैं। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद रुपेश को पत्नी रीना पर शक होने लगा। उसे लगता था कि पत्नी रीना का उसके पिता कमलेश तिवारी से अफेयर है।

पत्नी और पिता से करने लगा मारपीट

शक होने पर रूपेश तिवारी के घर में कलह व मारपीट होने लगी। रीना अपने ससुर से अफेयर होने की बात से इनकार करती थी। शनिवार देर शाम रुपेश काम के बाद घर आया। आरोप है कि उसने पत्नी रीना और पिता कमलेश से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों घर से भाग कर पड़ोस में चले गए। घर में 3 साल की बेटी अनन्या और एक साल का मासूम कीनू ही था।

पिता को भाई की हत्या करते बहन ने देखा!

आरोप है कि रविवार सुबह रुपेश तिवारी ने सोते समय बेटे कीनू की हत्या कर दी। बगल में लेटी अनन्या यह सब कुछ देख रही थी. सुबह रीना, अपने ससुर कमलेश और पड़ोसियों के साथ घर लौटी। बच्चा खून से लथपथ था। अनन्या ने मां और दादा को पूरी बात बताई। परिजन कीनू को उठाकर अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कई सवाल, आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

हालांकि घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि एक वर्षीय पुत्र को अकेले छोड़ कर महिला रीना तिवारी पड़ोस में पूरी रात कैसे रुकी रही क्योंकि एक वर्षीय पुत्र पूरी रात उसके इंतजार में काफी रोया होगा।

आरोपी रूपेश तिवारी नशे का आदी बताया जा रहा है, ऐसे में उसने रात में ग्रामवासियों के दखल से पुत्र को अपने पास लेने की कोशिश क्यों नहीं की। तीन वर्षीय पुत्री एपने एक वर्षीय भाई की हत्या की वारदात से डरी सहमी होगी और रोई-चिल्लाई भी होगी तो किसी को कुछ पता क्यों नहीं चला।

बहरहाल रीना तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पति रुपेश तिवारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रुपेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बच्चे की उसके पिता ने हत्या की है। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Baria News Ballia Bariya News Ballia LIVE Ballia news अवैध संबंध बलिया बलिया कमलेश तिवारी बलिया न्यूज बलिया रूपेश तिवारी बलिया समाचार बैरिया ससुर से अवैध संबंध का शक

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को दी गई सुरक्षा योजनाओं की जानकारी
Next: बलिया के मशहूर डॉक्टर पर मरीज की पिटाई का आरोप, लंबे इंतजार पर सवाल किया तो भड़क गए!

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.