Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • भोजपत्तर
  • बैरिया बलिदान दिवस – वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ द्वाबा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भोजपत्तर
  • वायरल VIDEO

बैरिया बलिदान दिवस – वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ द्वाबा

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों का ताता लगा
News Desk 18 August, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया शहीद स्मारक पर आज बलिदान दिवस के अवसर पर परंपरा के अनुरूप अहले सुबह बैरिया थाना अध्यक्ष संजय त्रिपाठी अपने विभागीय सहयोगियों के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचकर मंत्रोचार के बीच यजमान बनकर पूजन अर्चन हवन आदि किए. साथ ही अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए. इसके साथ ही अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया.

यद्यपि की कोविड-19 के चलते यहां का परंपरागत मंच नहीं लगा. जिसके चलते भाषण देने वाले लोगों के हाथ मायूसी लगी. लेकिन दूर दराज से आने वाले लोगों के बैठने की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पर्याप्त व्यवस्था बैरिया नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी. इस अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले छात्र, शिक्षक, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग तथा जनसाधारण पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा पहुंचे.

उधर बैरिया ब्लॉक में बने बैरिया के शहीदों की स्मृति में जीवन फलक पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में जाकर वहां भी माला फूल चढ़ाया

आगंतुकों की अगवानी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया. बैरिया शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर शहीदों और भारत माता का जयघोष करने के बाद वहां बताएं कि 18 अगस्त 1942 की जीत हमारे किसानों की जीत थी. यहां स्मारक पर लिखा अमर शहीदों का एक-एक नाम हमें यह संदेश देता है कि हम सभी लोग जाति पाति की भावना से ऊपर उठकर एकजुट होकर किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं. समाधान कर सकते हैं. प्रगति कर सकते हैं और अच्छा कार्य कर सकते हैं.

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह स्मारक हमारे पूर्वजों के शौर्य का प्रतीक है. अपना बलिदान देकर हमारे पूर्वजों ने इन क्रांतिवीरों ने हमें आजादी दिलाई. उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमें कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए. आज इस तरह के प्रतिज्ञा का दिन है.

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने कहा कि इस शहीद स्मारक पर आकर हम नौजवानों को देश भक्ति, देश के लिए कुछ अच्छा कर गुजरने की अद्भुत ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है. हमें यह एहसास होता है कि हमारे पूर्वज कितने महान थे और हमें अपने देश और देशवासियों के प्रति किस तरह के विचार रखने चाहिए.

इस अवसर पर 18 अगस्त सन 42 के शहीद निर्भय कृष्ण सिंह व नर्सिंह राय के वंशज तथा बलिया से आए सेनानी संगठन के लोगों का उप जिला अधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल ने परंपरागत तरीके से अगवानी की सेनानी व अमर शहीद के परिवार के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर लेने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सेनानी परिवार के लोगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित कर जनकल्याण के कार्यों में सफलता का आशीर्वाद मांगा.

शहीद स्मारक पर पहुंचने वालों में हिंदू युवा वाहिनी टीम के साथ जिला प्रभारी पंकज सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तारकेश्वर मिश्र, सुशील पांडे, अमिताभ उपाध्याय, श्याम सुंदर उपाध्याय, सपा बैरिया विधानसभा अध्यक्ष राज प्रताप यादव, इंटक नेता विनोद सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, राधेश्याम यादव, लक्ष्मण गुप्ता, शिवकुमार कौशिकेय, विजय कुमार मिश्र, राम विचार पांडे, गंगासागर सिंह, द्विजेंद्र मिश्र, अरुण कुमार चौबे, शैलेश सिंह, रत्नेश सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, मंटू बिंद, विजय बहादुर सिंह, अमित तिवारी, रविशंकर मिश्रा सहित असंख्य लोग शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लिए.

Related

Tags: बलिदान दिवस बलिया बैरिया भारत छोड़ो शहीद

Post navigation

Previous: पैर फिसलने से बहेरे नाले में गहरे पानी में समाया युवक
Next: देश शहीद सेनानियों के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता – रामविचार पांडेय

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.