Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया में ट्रष्ट के व्यवस्थापक को ज़हरीली सुई लगाकर हत्या करने का प्रयास, एक गिरफ्तार, दो फरार
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया में ट्रष्ट के व्यवस्थापक को ज़हरीली सुई लगाकर हत्या करने का प्रयास, एक गिरफ्तार, दो फरार

इसके बाद अशोक सिंह को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे किंतु सोनबरसा के चिकित्सकों ने उन्हें बिना देखे बलिया जाने को कह दिया.
Central Desk 15 May, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bairia kotwali
बैरिया में ट्रष्ट के व्यवस्थापक को ज़हरीली सुई लगाकर हत्या करने का प्रयास, एक गिरफ्तार, दो फरार

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर मंगलवार को कमरे में घुसकर ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को ज़हरीली सुई लगाकर हत्या करने के प्रयास, मारपीट व गाली गलौज प्रकरण में बैरिया पुलिस ने ओम जी गुप्ता निवासी गायघाट मुड़ाहीह रुद्रपुर हल्दी, रोशन गुप्त निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती, बलिया व सुशील गुप्त निवासी जमालपुर थाना बैरिया के विरुद्ध धारा 294, 307, 328, 504 व 506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया है.

वहीं, पुलिस ने ओम जी गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जबकि रोशन गुप्त व सुशील गुप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह 30 वर्षों से जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट पर व्यवस्थापक के रूप में कामकाज देखते है.

चार दिन पूर्व ओम जी गुप्ता किसी युवती के साथ जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंचा था, जहां दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे. इस पर अशोक सिंह ने आपत्ति जताते हुए वहां से चले जाने को कहा था.

इससे खार खाये ओम गुप्ता उक्त दोनों युवकों के साथ मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे जेपी ट्रस्ट पर पहुंचा, तब अशोक सिंह अपने कमरे में आराम कर रहे थे.

उनके कमरे में तीनों घुस गए. दो लोगों ने अशोक सिंह को पकड़ लिया. ओम गुप्ता ने जहरीली दवाई इंजेक्शन में भरकर उनके पेट में लगाने का प्रयास किया. लेकिन हाथापाई में इंजेक्शन की दवा कपड़े में उलझकर रह गई. इसके बाद तीनों उन्हें मारने पीटने लगे. उनके चीखने चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए, जिन्हें देखकर तीनों भागने लगे.

ओम गुप्ता को कर्मचारियों ने पकड़ लिया. जबकि रोशन गुप्ता व सुशील गुप्ता भागने में सफल रहे. ओम जी गुप्ता को चांद दियर पुलिस को कर्मचारियों ने सौंप दिया.

इसके बाद अशोक सिंह को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे किंतु सोनबरसा के चिकित्सकों ने उन्हें बिना देखे बलिया जाने को कह दिया.

बलिया में इलाज के बाद देर रात अशोक सिंह से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एसएचओ ने बताया कि ओमजी गुप्ता, रोशन गुप्ता, सुशील गुप्ता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा रही है.

जल्द उनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा. लोगों का कहना है कि पिछले 40 वर्षों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर इस तरह की घटना नहीं हुई है. इससे लोग हातप्रभ हैं. आसपास के लोगों की नजर में यह अत्यंत सुरक्षित स्थान है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia जिला अस्पताल बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बैरिया ब्रेकिंग न्यूज सीएचसी सोनबरसा

Post navigation

Previous: उसम भरी गर्मी से हाल-बेहाल, तापमान पहुंचा 41 डिग्री
Next: बांसडीहरोड थाना में दो किशोरिया गायब, मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.