Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • टपकते स्वयंभू नेताओं के दौर में उलझा द्वाबा
  • जिला जवार

टपकते स्वयंभू नेताओं के दौर में उलझा द्वाबा

पहले का द्वाबा और अब के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वयंभू टपकते नेताओं के आपाधापी में इस विधानसभा क्षेत्र की जनता उलझ कर रह गई है.
News Desk 20 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
mission-2017_1

विधानसभा चुनाव 2017 -हाल-ए 363 बैरिया
वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया (बलिया)। पहले का द्वाबा और अब के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वयंभू टपकते नेताओं के आपाधापी में इस विधानसभा क्षेत्र की जनता उलझ कर रह गई है. आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वालो अथवा जनसेवा के माध्यम से आने वाले नेताओं को अपने क्षेत्र की बागडोर सौपने वाली द्वाबा की जनता अब विकास के मुद्दों से अलग जातीयता और अगड़े-पिछड़े की लहर तथा पार्टी के द्वंद में अपनी मौलिकता से भटक गई है.

यही वह आवाम है जो कभी राम राज्य परिषद से प्रतिनिधित्व करने के लिए आए इलाके के परम पूजनीय स्वामी खपडिया बाबा महाराज को किनारे करते हुए, तो कभी के कालखंड में विधानसभा के लिए आये रसूखदार लाल वीरेंद्र विक्रम सिंह को नकार कर जनसेवक चुनना पसंद किया. अब वह हालात नहीं है. आज जब विधानसभा चुनाव 2017 की रणभेरी बज चुकी है, तो हमेशा की तरह राजनीति के मायने में प्रखर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव-गली, खेत, पगडंडी, चौपालों से लेकर चट्टी, चौराहे तक सब जगह राजनीतिक चर्चा ही प्रमुख है.

इन बहस मुहायसो में सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि कौन किस पार्टी से आ रहा है,या कौन प्रत्याशी किस जाति से है. सेवा के क्षेत्र से आने वाले प्रत्याशी से मैदान खाली है. प्रमुख आधार जाति और दूसरे नंबर पर पार्टी है. इन दोनों को प्रत्याशी से हटा देने पर उसका व्यक्तित्व शून्य हो जा रहा है. ऐसा ही नहीं लोग मौजूदा प्रदेश और देश में चल रही राजनीतिक दुर्दशा पर भी चर्चा करने में भी पीछे नहीं हटते. चर्चा में है कभी टिकट देने का सामर्थ्य रखने वाले राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह अपने बेटों को टिकट दिलवाने के लिए जो जो कर्म कर रहे हैं, वह लोगों से छिपा नहीं है. ऐसे में यहां से गए प्रत्याशियों की टिकट के दौड में क्या दशा होगी, इस पर भी यहा मंथन चल रहा है.

जब मुलायम सिंह यादव अपने चहेतों को टिकट दिलवाने के लिए सूची अपने बेटे के यहां प्रस्तुत कर रहे हैं, तो कौन टिकट पा कर आएगा इसके लिए अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. घोषित अथवा संभावित प्रत्याशी चाहे किसी दल के हो जाति के बाद पार्टी ही उनका सामर्थ्य माना जा रहा है. जिसके पीछे वजह यही है कि इन लोगों ने बैरिया की आवाम के बीच समय नहीं दिया. लखनऊ व दिल्ली की रंगीनियों में ही बड़े नेताओं से अपना व्यवहार बनाते रहें और वही अपना समय बिताये है. बैरिया विधानसभा क्षेत्र को हॉलीडे प्लेस बनाकर चले गए. कभी-कभार जब आए तो सेवा का स्वांग कर एक कर्मकांडी स्वरूप प्रस्तुत कर दिये.

दूसरी तरफ जो राजनीतिक कार्यकर्ता टिकट की दौड़ में शामिल है अगर विधानसभा क्षेत्र में रहे भी तो उनकी जनता के सुख दुख कष्ट पीड़ा संघर्षों से कोई लगाव नहीं रहा. जो लोग जनता की समस्याओं से जुड़ाव रखे रहे,जनता के साथ रहे और टिकट की दौड़ में लगे. तो पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें महत्व ही नही दिया. यहां किसी का कद जाति और पार्टी से इतर आदमकद नहीं बन सका, कि बिना जाति और पार्टी के हम सेवा के बूते जनता का सिरमौर बन पायेगे. ऐसा आत्मविश्वास किसी के पास नही. जाति और पार्टी की बैसाखी बिना सेमर के फूल जैसे. दूसरी तरफ राजनीतिक दलो की भी हालात इसी तरह है. जाति का आधार न हो तो निराधार है. परिणाम यह है विधायक बनने की ख्वाहिस मे बेशुमार लोग है, हालात है कि बैरिया विधानसभा में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए हर राजनीतिक दल विद्रोह के ज्वालामुखी पर बैठ चुका है. बसपा में थोड़ा कम तो सपा और भाजपा में घनघोर. जातिवाद और पार्टी के आगे विकास की बात बेमतलब सी हो गयी है. (Cartoon by Ashok Pandey)

Related

Tags: चुनाव बैरिया विधानसभा

Post navigation

Previous: डीएम ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए
Next: सपा सुप्रीमो अखिलेश ने की 191 प्रत्याशियों की घोषणा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.