Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • भोजपत्तर
  • …और मंगल पांडेय ने जला दी विद्रोह की ज्वाला
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भोजपत्तर

…और मंगल पांडेय ने जला दी विद्रोह की ज्वाला

...और मंगल पांडे ने जला दी विद्रोह की ज्वाला
General Desk 29 January, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MANGAL_PANDEY
जयंती पर विशेष –
बलिया के गांवों में बिखरी अमर शहीद मंगल पांडेय की कहानी
जंग-ए-आजादी के महानायक को 189वीं जयंती पर शत-शत नमन

दुबहड़(बलिया)।जंग-ए-आजादी का इतिहास रोशन करने वाले तथा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजा ब्रितानिया हुकूमत को हिलाने वाले बलिया जनपद के नगवां की माटी से पैदा हुए वीर सपूत मंगल पांडेय की 189वीं जयंती पर सम्पूर्ण भारत उस महानायक को नमन कर रहा है. शहीद के पैतृग गांव नगवा में जश्न का माहौल है. उनकी स्मृतियों को संजोए अमर शहीद की अष्टधातु की बनी आठ फीट ऊंची प्रतिमा को देख राष्ट्रीय मार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति का ध्यान नगवां के विशाल भू-खण्ड पर स्थापित स्मारक की ओर अनायाश ही खींच जाता है. स्मारक पर शहीद के नाम से पुस्तकालय तथा वाचनालय स्थापित है. इसे समृद्ध बनाने की जरूरत है.

30 जनवरी 1831 को तत्कालीन गाजीपुर जिले के बलिया तहसील अंतर्गत नगवां गांव की मिट्टी में मंगल पांडेय का जन्म एक ब्राम्हण परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम सुदिष्ट पांडेय तथा माता का नाम जानकी देवी था. मंगल पांडे 22 वर्ष की आयु में ईस्ट इंडिया कंम्पनी की सेना में भर्ती हुए. उस समय सेना में धर्म के अनुसार वेशभूषा में रहने की छूट थी, हिंदू सिपाहियों के लिए माथे पर तिलक लगाना और मुसलमान सिपाहियों को दाढ़ी रखना आम बात थी. उस समय सेना में अंग्रेजों की ओर से सैनिकों को ईसाई बनाने का कुचक्र चल रहा था. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक फैक्ट्री थी जहां कारतूस बनाए जाते थे. उस फैक्ट्री के अधिकांश कर्मचारी दलित समुदाय के थे. एक दिन प्यास लगने पर फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने सैनिक मंगल पांडेय से एक लोटा पानी मांगा. मंगल पांडे ने उस कर्मचारी को यह कहकर पानी देने से मना कर दिया कि वह अछूत हैं.
यह बात उस कर्मचारी को चुभ गई उसने कटाक्ष करते हुए मंगल पांडेय से कहा कि उस समय में तुम्हारा धर्म कहां रह जाता है जब बंदूक में कारतूस डालने से पहले उसे दांत से तोड़ते हो. उस कारतूस पर गाय और सूअर की चर्बी लगी होती है। वह दलित कर्मचारी मातादीन था. जिसने भारतीय सैनिकों की आंखें खोल दी. इसके बाद मंगल पांडेय ने अंग्रेजों से बदला लेने के लिए मौके की तलाश में लग गए. इसके बाद 29 मार्च 1857 को मंगल पांडेय ने अंग्रेजो के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया और परेड ग्राउंड में ही बगावत करके अंग्रेज अफसर को मौत के घाट उतार दिया. मंगल पांडेय सभी सिपाहियों को चर्बी की बात बता चुके थे. सिपाहियों से अंग्रेजों से बदला लेने की बात कही थी. तभी वहाँ कर्नल ह्वीलर पहुँचा उसने सिपाहियों से मंगल पांडेय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. लेकिन एक भी सैनिक मंगल पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए आगे नहीं आया. यह घटना पूरे देश में तेजी से फैलने लगा लगी. सिपाहियों में अंग्रेज अफसरों के विरुद्ध बगावत की आग सुलग रही थी. मंगल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया. फौजी अदालत में उन पर मुकदमा चला, मंगल पांडेय ने जज के सामने कहा कि मैंने जो भी किया सोच समझकर राष्ट्रधर्म के लिए किया है. इसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी.
बैरकपुर के परेड मैदान में फांसी का मंच बनाया गया. 7 अप्रैल को सुबह फांसी दी जानी थी. परंतु बैरकपुर के जल्लाद मंगल पांडेय को फांसी देने से मना कर दिए. अंत में कोलकाता से जल्लाद बुलाए गए. अंग्रेज अफसर जनरल हीयरसी ने 7 अप्रैल को निर्देश जारी किया कि 8 अप्रैल 1857 को सुबह 5ः30 बजे बीग्रेड परेड के मैदान में 14वी देशी पैदल सेना की 19वी रेजीमेंट नेटिव इन्फेंट्री की पांचवी कंपनी के 1446 नंबर के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दी जाएगी. 8 अप्रैल को प्रातः 5ः30 बजे भारत माता के इस वीर सपूत मंगल पांडेय को फांसी पर चढ़ा दिया गया. मंगल पांडेय के इस बलिदान ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया. इनके बलिदान के बाद जगह-जगह अंग्रेजो के खिलाफ बगावत तेवर दिखाई देने लगा. जिसका परिणाम 15 अगस्त 1947 को सामने आया. जब हमेशा के लिए अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए.

Related

Tags: जयन्ती दुबहड़ नगवा मंगल पांडेय

Post navigation

Previous: लम्बी बीमारी के बाद 88 वर्ष की उम्र में पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज का निधन
Next: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति गम्भीर

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.