Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • राज्यमंत्री बन कर आए आनंद स्वरूप शुक्ल का द्वाबा में हुआ भव्य स्वागत
  • Uncategorised

राज्यमंत्री बन कर आए आनंद स्वरूप शुक्ल का द्वाबा में हुआ भव्य स्वागत

राज्यमंत्री बन कर आए आनंद स्वरूप शुक्ल का द्वाबा में हुआ भव्य स्वागत
General Desk 29 August, 2019 1 minute read

बैरिया(बलिया)। विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल योगी सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार बैरिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. द्वाबा में उनका जगह-जगह पूरे जोशो खरोश के साथ स्वागत किया गया. चूंकि आनंद स्वरूप शुक्ल का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ है. ऐसे में बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में उनके जान पहचान के लोग व समर्थक हैं. राज्य मंत्री बनकर उनके बैरिया आगमन पर जगह-जगह जनसमूह उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा.

http://https://youtu.be/Dh9Yl7AimWI

बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन अपने सैकड़ों बाइक सवार साथियों के साथ नगर पंचायत की सीमा पर ही उनका स्वागत कर बाइक जुलूस के साथ उनकी अगवानी करते हुए बैरिया तिराहे तक ले आए. जहां द्वाबा के मालवीय के नाम से विख्यात पूर्व विधायक स्वर्गीय मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर श्री शुक्ल ने माल्यार्पण किया.

बैरिया से राज्य मंत्री का काफिला दोकटी में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के आवास पर पहुंचा. वह सांसद वीरेंद्र सिंह से आशीर्वाद लेकर वहां जुटे हुए लोगों से मिलने के बाद राज्यमंत्री का कारवां बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के गांव चांदपुर पहुंचा.

चांदपुर में अपने आवास पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री श्री शुक्ल का अपने सहयोगियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया. यहां पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि मैं अपने आरएसएस कार्यकर्ता बनने के शुरुआती दिनों में द्वाबा के हरगांव हर गली को अच्छी तरह घुमा हूं. यहां के सभी लोग हम से परिचित हैं.

विधायक सुरेंद्र सिंह हमारे आरएसएस के गुरु हैं. आप सब के स्नेह और आशीर्वाद से योगी जी ने मुझे जो उत्तरदायित्व सौंपा है. उस विश्वास को कायम रखने का जी जान से प्रयास करूंगा. हमारे मंत्रालय से जो भी विकास कार्य संभव होगा उसे बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कराने में मैं पीछे नहीं हटूंगा. जनता की सेवा करता था और करता रहूंगा. भाजपा कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख, मान सम्मान और प्रतिष्ठा में मैं हर जगह खड़ा मिलूंगा.


इन अवसरों पर उनके साथ विपुलेंद्र प्रताप सिंह, बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, सुशील पांडेय, संस्कार सिंह
भाजपा के बैरिया मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मंटू बिंद, भाजयुमो के हरि सिंह, विकास सिंह, हरिकंचन सिंह, मणिभूषण सिंह, अमित सिंह क्षत्रिय, निखिल उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद प्रथम आगमन पर नीरज शेखर का बनारस से लेकर बलिया तक हुआ जोरदार स्वागत
Next: बनारस में आग बुझाने के दौरान झुलसा बलिया निवासी संविदाकर्मी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

You may have missed

DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.