Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सलेमपुर से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में चुनावी जनसभा की। कहा कि भाजपा गरीबों, असहायों व निर्बलों पर तो बुल्डोजर चलवा दे रही है लेकिन पेपर लीक मामले में उसका बुल्डोजर उन दोषियों को चिन्हित कर क्यों नहीं चलवाया. अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली एनडीए गठबन्धन का मतलब यह है कि वह खुद 543 में 400 घट कर 143 पर सिमट जायेगी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने आगे कहा कि देश के अन्दर 20 लाख नौकरियां रिक्त पड़ी हैं. इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर उन्हें भरने का काम किया जायेगा. इस समय डीजल, पेट्रोल, सिलेण्डर, वाहने, खाद्यान्नों के दाम चरम पर बढ़े हुए हैं.जिससे आम जनता त्राहि-त्राहि करने लगी है. काहे की जो संविधान बदलने की बात कह रहा था. जनता अब उनको खुद बदलने जा रही है.
कोरोना वैक्सीन की चर्चा करते हुए कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से सरकार के लोगों ने पैसा भी वसूल लिया. वैक्सीन में जब दोष मिला तो कम्पनी अब कंपनी कहने लगी कि हम उसे वापस ले लेगें. सवाल किया कि जो वैक्सीन शरीर में लग गयी भला वह कैसे वापस होगी.
कहा कि देश के 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार मय है. तर्क देते हुए कहा कि इसके कारण 2.80 लाख मत प्रत्येक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से इनका कम हो गया. पूर्वांचल में नौजवानों की चर्चा करते हुए कहा कि काफी परिश्रम के बाद नौजवान देश सेवा के लिए सेना, पुलिस व अन्य जगहों के लिए नौकरी हेतु प्रयास करता है किन्तु अग्निबीर के नाम पर सेना की नौकरी सीमा इस सरकार ने केवल 4 वर्ष के लिए कर दिया. यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है. अग्नि वीर को समाप्त करेगें. ओर सेना की भर्ती में आयु में भी छूट देने का काम किया जायेगा.
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार बड़े-बड़े उद्योगपति व कारोबारियों के 25 लाख रुपये का कर्ज माफ कर दिया वहीं यदि हमारी गठबन्धन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ करने का काम करेगे, उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो विकास की बात करती है. देवरिया सलेमपुर आते आते इंजन उनका क्यों फेल मर जाता है. उन्होने भाजपा सरकार को झूठों की संज्ञा देते हुए कहा कि इसके कारण जनता का गुस्सा 7 वें आसमान पर है. देश में इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने का दावा भी किया.
शुरुआत में बलिया की बलिदानी धरती व शहीदों को नमन किया. और कहा कि पश्चिम से जो हवा चली है वह पूरब में मतदान के अंतिम चरण में धड़ल्ले से जीत होने जा रही है. और इधर का चुनाव भारी मतों से इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगा.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
